विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा मुख्यालय में भी मनी अंबेडकर जयंती, जेपी नड्डा बोले- संविधान के चीफ आर्किटेक्ट थे बाबा साहेब

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 14 Apr 2023 11:53 AM (GMT+05:30)

Baba saheb Ambedkar Jayanti संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 133वीं जयंती है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी ...और पढ़ें

भाजपा मुख्यालय में भी मनी अंबेडकर जयंती
भाजपा मुख्यालय में भी मनी अंबेडकर जयंती

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय में भी इस दौरान एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंबडेकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नड्डा ने पत्रकारों के साथ बातचीत भी की।

हर बूथ पर भाजपा मना रही जयंती

नड्डा ने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता भी हर बूथ पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों पर काम कर रही है। पीएम मोदी के तहत, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाया जा रहा है।

संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे आंबेडकर

नड्डा ने आगे कहा, "बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के चीफ आर्किटेक्ट रहे। उन्होंने भारत के संविधान में सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय और प्रजातंत्र किस तरह से मजबूत हो सकता है, इसकी नींव उन्होंने संविधान के माध्यम से रखी थी।"

भारत के विकास में उनका योगदान

आज भारत जो तीव्र गति से आगे बढ़ा है, इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। जिन्होंने सारे समाज को एकत्र करके एक साथ आगे बढ़ाने में, संवैधानिक ढांचे में उसकी व्यवस्था की थी। आंबेडकर जी को अगर सच्चे मायने में याद करना हो तो उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। ये सब हम लोगों की जिम्मेदारी है और भाजपा उनकी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है।

नड्डे ने ये भी कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वो सामाजिक न्याय की ओर जाते हैं, आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जाते हैं और वो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्तिकरण की ओर जाते हैं।