Move to Jagran APP

President Election 2022: सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं से जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन

जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे अधीर रंजन चौधरी फारूक अब्दुल्ला और एचडी देवेगौड़ा को फोन कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 09:47 PM (IST)
President Election 2022: सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं से जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के लिए मांगा समर्थन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस बीच, समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपने शीर्ष भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी नेताओं को फोन करके मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है। नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, फारूक अब्दुल्ला और एचडी देवेगौड़ा को फोन कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और यह चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए।

loksabha election banner

वहीं, इसके पहले मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामदास आठवले सहित कई शीर्ष नेता संसद में मौजूद रहे। इसके साथ ही एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, हिमंत बिस्वा सरमा, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत, भूपेंद्र पटेल, बसवराज बोम्मई, योगी आदित्यनाथ) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) ओडिशा की रहने वाली हैं। वह 2000 और 2009 के बीच 9 सालों के लिए ओडिशा विधान सभा की सदस्य रहीं थीं। उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है।

नवीन पटनायक के कई गैर-एनडीए घटक बीजू जनता दल (BJD) और जगन मोहन रेड्डी के वाईएसआरसीपी ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा की है। इस प्रकार उन्हें विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर आसान जीत हासिल करने के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि भारत के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। 21 जुलाई को मतगणना होगी। निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर रहने वली दूसरी महिला होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.