जोडो भाजपा लोकतंत्र बचाओ अभियान, सीएम भूपेंद्र पटेल ने मार्च में लिया हिस्सा
तरुण चुग ने कहा कि जब भी लोकतंत्र पर खतरा मंडराया भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी बनकर सडक पर उतरे ...और पढ़ें

जोडो भाजपा लोकतंत्र बचाओ अभियान, सीएम भूपेंद्र पटेल ने मार्च में लिया हिस्सा
HighLights
भाजपा ने कहा कांग्रेस देश को कमजोर करने की कोशिश में है
भाजपा के मार्च में बडी संख्या में सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ अभियान के तहत गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गुजरात भाजपा प्रभारी तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा आदि नेताओं की अगुवाई में सरकार व संगठन ने अहमदाबाद व राजकोट में मार्च निकाला।
अहमदाबाद में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व नड्डा ने मोर्चा संभाला वहीं राजकोट में प्रदेश प्रभारी तरुण चुग व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, सांसद परशोत्तम रुपाला, सांसद पूनम माडम आदि मौजूद रहे। भाजपा के मार्च में बडी संख्या में सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
तरुण चुग ने कहा कि जब भी लोकतंत्र पर खतरा मंडराया भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी बनकर सडक पर उतरे हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं उनका गठबंधन लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, भारत का लोकतंत्र ना डरेगा और ना ही झुकेगा।
चुग ने कहा कि कांग्रेस जब भी हारती है अपनी हार के बहाने तलाशने का प्रयास करती है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि चारों ओर से हताश कांग्रेस किसी ना किसी बहाने देश की शांति को बिगाडने का प्रयास करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तब कांग्रेस देश को कमजोर करने की कोशिश में है। विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक जीवन की मर्यादा व परंपरा को भूल चुकी है। कांग्रेस नेता बार बार प्रधानमंत्री मोदी व उनके परिवार के सदस्यों का नाम लेकर अपमानजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
