Jharkhand Election 2019 Voting LIVE: 13 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 65% वोटिंग
<p>झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हुई है। 13 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 65% वोटिंग हुई है। हालांकि मतदान के प्रतिशत में और इजाफा हो सकता है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं मतदान के बीच हिंसा की एक घटना सामने आई है। गुमला जिलके के घाघरा में माओवादियों ने कठठोकवा पुल को उड़ा दिया, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके लिए कुल 4892 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, जिसमें 37,83,055 मतदाना कुल 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।</p>
यही है कांग्रेस की संस्कृति- मीनाक्षी लेखी
कांग्रेस उम्मीदवार हिरासत में
दोपहर एक बजे तक करीब 49 फीसदी मतदान
दोपहर 1 बजे तक सभी 13 विधानसभा सीटों पर करीब 49 फीसदी मतदान हुआ है। झारखंड चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य की 13 सीटों पर दोपहर एक बजे तक 48.83% हुआ है।
भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक भवनाथपुर में 53.13 मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक चतरा में 46.21%, गुमला में 41.9%, बिशनपुर में 41.39%, लोहरदगा में 48.72%, पांकी में 45.2%, डालटनगंज में 45.4%, हुसैनाबाद में 46.8%, विश्रामपुर में 45.8%, छतरपुर में 47.4%, मनिका में 45.17, लातेहार में 52.14%, गढवा में 46.32% वोटिंग हुई।
कांग्रेस उम्मीदवार ने लहराई बंदूक
झारखंड में चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और त्रिपाठी के समर्थकों के बीच झड़प के दौरान बंदूक तान दी। केएन त्रिपाठी को कथित तौर पर पलामू के कोसियारा गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया। झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।
दोपहर एक बजे तक 47 फीसद मतदान
झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक 47 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान के दौरान ब्लास्ट होने के बावजूद मतदाताओं के बीच यहां गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की
झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से फोन पर भी जानकारी ली गई है। वहां मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
वोटिंग के बीच विस्फोट, गुमला में नक्सलियों ने उड़ाया पुल
झारखंड में वोटिंग की ऑनलाइन निगरानी
झारखंड में पहले चरण की 13 सीटों पर चल रही वोटिंग की ऑनलाइन निगरानी भी की जा रही है। कुल 1262 मतदान केंद्रों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वेबकास्टिंग से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
चतरा में मतदान केंद्र पर भारी भीड़
झारखंड में चतरा के एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट डाले है। यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। यहां लोग लंबी कतारों में वोट डालने पहुंचे हैं। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है।
सुबह 11 बजे तक 27.41% मतदान
झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, यहां सुबह 11 बजे तक 27.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। यहां 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है।
PM मोदी ने किया ट्वीट
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी ने चुनाव को लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें।
11 बजे तक कुल 27 फीसदी मतदान
11 बजे तक सभी 13 सीटों पर करीब 27 फीसदी मतदान हुआ है। चतरा में 29.33%, गुमला में 30.46%, डाल्टनगंज में 27.9%, लोहरदगा में 21.2%, बिशुनपुर में 29.51%, पांकी में 26.5%, हुसैनाबाद में 26.6%, विश्रापुर में 27.2, छतरपुर में 28.2%, मनिका में 22.17%, लातेहार में 27%, भवनाथपुर में 30.38% वोटिंग हुई है।
11 बजे तक करीब 27 फीसदी मतदान
झारखंड विधानसभा में आज पहले चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह 11 बजे तक करीब 27 फीसदी मतदान हुआ है।सबसे अधिक वोटिंग उग्रवाद-नक्सल प्रभावित मनिका विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की गई है।
झारखंड में अबतक करीब 12 फीसदी मतदान
झारखंड विधानसभा में आज पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक यहां करीब 12 फीसदी मतदान हुई है। सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित मनिका विधानसभा में सुबह 9 बजे कर करीब 14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पलामू में वोटिंग जारी
पलामू में वोटिंग जारी है। मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी हैं। बूढ़े-जवान हो या महिलाएं सभी मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। यहां लंबी कतारों में लोग वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह
झारखंड के लोहरदगा में मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। सूरज निकलने के साथ ही सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लग गई। ठंड के बावजूद लोग वोट देने मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजान किए गए हैं।
लातेहार जिले में सुबह नौ बजे तक वोटिंग
लातेहार जिले में नौ बजे तक कुल 13. 25 प्रतिशत मतदान हुआ है। लातेहार में 12.89 फीसद और मनीका में 13.62 प्रतीशत मतदान हुआ है।
झारखंड में सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
डाल्टेनगंज में नौ बजे तक 10.7% मतदान हुआ है। छतरपुर में 10.8%, विश्रामपुर में 9.7% मतदान हुआ है। लोहरदगा में 11.68 फीसदी मतदान हुआ है। चतरा विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 11.47% मतदान हुआ है।
पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 11.2% वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हो रही है। सभी 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.2 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिले मनिका में सुबह 9 बजे तक 13.62 फीसदी वोटिंग हुई है।
गुमला जिले में नक्सलियों ने उड़ाया पुल
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। यहां गुमला जिले के बिष्णुपुर में नक्सलियों ने एक पुल को उड़ा दिया है, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उपायुक्त शशि रंजन के अनुसार मतदान प्रभावित नहीं हुआ है।
कई जगह ईवीएम में खराबी, वोटिंग में देरी
पलामू के पांकी विधानसभा क्षेत्र के लेस्लीगंज प्रखंड बूथ नंबर 132 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठौंधा में देर से मतदान शुरू हुआ है। यहां ईवीएम में पहले से ही 57 वोट पड़े हुए दिखाई दे रहे थे। इस समस्या को दूर करने के बाद यहां 8 बजकर 11 मिनट पर दोबारा मतदान शुरू हुआ। वहीं गोराडीह खास में मशीन खराब होने के कारण अबतक मतदान शुरू नहीं हो सका है।
तहरसी के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी
तहरसी प्रखंड के बूथ नंबर 53,79 और 81 में ईवीएम में खराबी आ गई है। बूथ नंबप 53 और 19 में ईवीएम का पूरा सेट बदला गया है। बूथ नंबर 81 पर सिर्फ वीवीपैट मशीन बदला गया। मशीन खराब होने के कारण इन तीनों बूथों पर देरी से मतदान हुआ है। बूथ नंबर 106 गोराडीह खास की मशीन बदली गई और इसके बाद वहां मतदान शुरू किया गया।
मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटरों की भीड़
गुमला के बिशनपुर प्रखंड के घाघरा जंगल में माओवादियों ने रात में और आज सुबह लैंड माइन विस्फोट किया है। इसके बावजूद यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटर बड़ी तादाद में वोट करने पहुंचे हैं।चतरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 45,49 और 50 पर वोटरों की लंबी कतारें हैं।
पांकी विधानसभा के बूथ नंबर 106 पर मशीन में खराबी
पांकी विधानसभा के बूथ नंबर 106 गोराडीह खास मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है।मशीन बदलने की कोशिश की जा रही है। बूथ नंबर 132 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठौंधा में देर से मतदान शुरू हुआ।
हुसैनाबाग के बूथों पर मशीन में खराबी
हुसैनाबाग के बूथ संख्या 35, मोहम्मदगंज स्तरोन्नत उच्च विद्यालय अबतक मतदान शुरू नहीं हो पाई है। बूथ नंबर 24 स्तरोन्नत उच्च विद्यालय सोनबरसा का मशीन भी मॉक पोल के बाद खराब हुआ है। बूथ संख्या 31 गोराडीह तकनीकी खराबी के कारण शुरू नहीं हुआ।
लातेहार, पांकी, डालटनगंज में वोटिंग जारी
लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद और भवनाथपुर में वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकल रही हैं। यहां बूथों पर लंबी कतारें लगी है। पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। हुसैनाबाद में बूथ संख्या 97 पर वोटिंग फिर से शुरू हो गई है। यहां ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी।
लोहरदगा के मतदान केंद्र पर वोटिंग
झारखंड में पहले चरण की वोटिंग के दौरान लोहरदगा के एक सरकारी स्कूल में मतदान केंद्र पर वोटिंग जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है।
सीएम रघुबर दास ने की लोगों से वोटिंग की अपील
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने पहले चरण की वोटिंस पर कहा है कि आज पहले चरण का मतदान है। मैं सेभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका एक वोट राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
अमित शाह ने पहले चरण के मतदान पर किया ट्वीट
झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है।पहले चरण की वोटिंग पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड को भ्रष्टाचार व नक्सलवाद से मुक्त रखने और यहाँ विकास की गति को बनाये रखने के लिए पुनः एक स्थिर, निर्णायक और पूर्ण बहुमत वाली सरकार आवश्यक है। प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर झारखंड को विकास के पथ पर अग्रसर रखने में योगदान दें।
चतरा में मतदान जारी
झारखंड के चतरा में मतदान केंद्र संख्या 472 पर मतदान जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है।
लोहरदगा में वोटिंग जारी
विधानसभा चुनावों के लिए लोहरदगा के एक मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही है। पहले चरण के चुनाव के लिए राज्य की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है।