Move to Jagran APP

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल होंगे जीसी मुर्मू, सत्यपाल मलिक भेजे गए गोवा

जी सी मुर्मू जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल होंगे। राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का नया उप- राज्यपाल बनाया गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 09:08 AM (IST)
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल होंगे जीसी मुर्मू, सत्यपाल मलिक भेजे गए गोवा
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल होंगे जीसी मुर्मू, सत्यपाल मलिक भेजे गए गोवा

जम्मू, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए केंद्र शासित राज्य बनाने के बाद अब नए उप- राज्यपालों की नियुक्ति कर दी गई। जीसी चंद्र मुर्मू जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। वहीं, राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का नया उप- राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

बता दें कि ओडिशा के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू को गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के प्रधान सचिव रहते हुए राज्य सरकार की सभी प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था। इसी साल एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें वित्त मंत्रालय में विशेषष सचिव (राजस्व) पद से पदोन्नत कर व्यय सचिव बनाया था। उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जाना जाता है।

लद्दाख के नए उप- राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधाकृष्ण माथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

राधाकृष्ण माथुर भारत के केंद्रीय रक्षा सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं। माथुर कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त और केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय में मुख्य प्रवर्तन अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के दो महीने से अधिक समय बाद नए उप-राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ये एक बड़ा बदलाव है।

यह भी पढ़ें: पार्टी सिरमौर के रूप में लौटेंगे राहुल, चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस ने दिए साफ संकेत

यह भी पढ़ें: हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और जेजेपी में जारी है बातचीत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.