Move to Jagran APP

लाल किले में होगा भाजपा का राष्ट्र रक्षा महायज्ञ, जल-मिट्टी के लिए राजनाथ ने रवाना किया रथ

खास बात ये है कि 'जल मिट्टी रथ यात्रा' के जरिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों, जम्मू-कश्मीर की सरहद और डोकलाम से भी इस यज्ञकुंड के लिए मिट्टी और जल लाया जाएगा

By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 01:05 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 03:40 PM (IST)
लाल किले में होगा भाजपा का राष्ट्र रक्षा महायज्ञ, जल-मिट्टी के लिए राजनाथ ने रवाना किया रथ
लाल किले में होगा भाजपा का राष्ट्र रक्षा महायज्ञ, जल-मिट्टी के लिए राजनाथ ने रवाना किया रथ

नई दिल्ली (जेएनएन)। भाजपा देश में 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के जरिए चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की तैयारी जोरों से चल रही है। इसके लिए मार्च में लाल किले के पास यज्ञ किये जाने की घोषणा कर दी गई है। यज्ञ से पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। बताया जाता है कि यह यात्रा देश के कोने-कोने में जाकर यज्ञ के लिए मिट्टी, जल औऱ देशी घी इकट्ठा करेगी।

loksabha election banner

'देश की अखंडता और एकता के लिए है महायज्ञ'

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम दूसरे देशों में रहने वाले लोगों के दिलों में दहशत पैदा करने के लिए बलवान नहीं बनना चाहते हैं बल्कि हम विश्व गुरु बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा के जरिये हम देश की सीमाओं की मिट्टी और चार धाम का जल लेकर आएंगे। हम देश की एकता और अखण्डता के लिए ये सब कर रहे हैं। हम पूरे विश्व के कल्याण के लिए भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की बात करता है।

यज्ञ के लिए डोकलाम से लाया जाएगा जल और मिट्टी

बता दें कि भाजपा की तरफ से देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के त्याग एवं संघर्षों को ध्यान में रखते हुए 'राष्ट्र रक्षा महायज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ के लिए 108 यज्ञ कुंडों के निर्माण के काम की शुरूआत होगी। 'जल-मिट्टी रथ यात्रा' को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गेट से बुधवार सुबह 10 बजे हरी झंडी दिखाई। खास बात ये है कि 'जल मिट्टी रथ यात्रा' के जरिए देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों, जम्मू-कश्मीर की सरहद और डोकलाम से भी इस यज्ञकुंड के लिए मिट्टी और जल लाया जाएगा, जिसका संग्रहण करके भाजपा दिल्ली के लाल किले में राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ का आयोजन करेगी। अगले महीने 18 से लेकर 25 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ के जरिए देवों की देवी, शत्रु विनाशिनी, राज शक्ति प्रदान करने वाली भगवती बगलामुखी का आह्वान किया जाएगा।

108 यज्ञ कुंड का होगा निर्माण, पीएम को भी निमंत्रण

इस यात्रा के जरिए 108 यज्ञ कुंड में 1111 ब्राह्मण 2.25 करोड़ मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। जानकार बताते हैं कि कई वर्षों से इतने बड़े स्तर पर बगलामुखी माता का यज्ञ आयोजित नहीं किया गया। इसके साथ ही भाजपा देश की राजधानी से 2019 आम चुनाव का बिगुल फूंकने की तैयारी में है।

देशभर के साधु-संत इस यज्ञ में हिस्सा लेंगे, साथ ही आम नागरिक से लेकर बिजनेसमैन और नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। इस यज्ञ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया गया है.

भाजपा सांसद बने अगुवा

भाजपा सांसद महेश गिरी खुद महायज्ञ के आयोजन में जुटे हुए हैं और इसके लिए उन्होंने अपने घर में एक ऑफिस भी बनाया है। इस मौके पर महेश गिरी ने कहा, 'यज्ञ हमारे शत्रु के विनाश के लिए है चाहे वह भीतरी शत्रु हो या बाहरी शत्रु जो भी देश का बुरा चाह रहा है उसका इस यज्ञ से विनाश होगा। इन मंत्रों के उच्चारण से देश की सुरक्षा व्यवस्था , महिला सुरक्षा, पर्यावरण रक्षा जैसे संकल्प पूरे होंगे।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.