विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमें हेमंत और अरविंद केजरीवाल को नहीं भूलना चाहिए', INDI गठबंधन की रैली से पहले जयराम रमेश ने ऐसा क्यों कहा?

Published: Sat, 30 Mar 2024 12:56 PM (IST)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इंडी गठबंधन की रैली भाजपा के अत्याचार के खिलाफ आयोजित की गई है। ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता जयराम ने भाजपा पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता जयराम ने भाजपा पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आया है। जयराम ने कहा कि ये रैली चार से पांच मुद्दों पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि ये रैली लोकतंत्र के नजरिए से देखी जानी चाहिए न कि किसी एक पार्टी की रैली के तौर पर।

हेमंत सोरेन और केजरीवाल को हम भूलेंगे नहीं

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये रैली भाजपा के अत्याचार के खिलाफ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि हमें हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें भाजपा ने एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया है।

BJP देश के संविधान को खत्म करने में लगी

जयराम ने कहा कि INDIA गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि BJP देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश में किसान आंदोलन कर रहे, युवा परेशान हैं, क्योंकि पेपर लीक हो रहे हैं। महिलाओं ने आवाज उठाई तो उनके बलात्कारियों को संरक्षण दिया गया। जयराम ने आगे कहा,

  • आज देश के लोकतंत्र के ऊपर प्रहार किया जा रहा है।
  • विपक्षी पार्टियों को दबाने के लिए अनेक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 
  • देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है।

विपक्ष की आवाज दबा रही सरकार

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के जरिए उठाया तो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए उनके नेताओं को गिरफ्तार किया गया। सरकार के अत्याचार से आज देश का हर वर्ग परेशान है।