Move to Jagran APP

एनडी तिवारी के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा

एनडी तिवारी का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 06:24 PM (IST)
एनडी तिवारी के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा
एनडी तिवारी के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। आज उनका 93वां जन्मदिन भी है। इस तरह से उनका निधन जन्मदिन के दिन ही हुआ। उनके निधन के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है।

loksabha election banner

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, 'उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर मैं गहरा दुःख व्यक्त करता हूं और ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं।' 

       

रावत ने कहा कि एनडी तिवारी का दुनिया से चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने विरोधी दल में होने के बावजूद मुझपर दलगत राजनीति से ऊपर रहकर हमेशा अपना स्नेह बनाए रखा। उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कर पाना असंभव है। एन डी तिवारी ने दो राज्यों के मुख्यमंत्री पद के दायित्व के अलावा देश के विदेश मंत्री, वित्तमंत्री और उद्योग मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है।'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

           

एनडी तिवारी के निधन पर रावत के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है।यूपी सीएमओ के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने नारायण दत्त तिवारी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
उ. प्र.एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी जी के निधन के समाचार मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। तिवारीजी ने लम्बे सार्वजनिक जीवन में अपने व्यक्तित्व, कृतित्व एवं व्यवहार से समाज के सभी वर्गों में प्रतिष्ठा अर्जित की। 

      

श्री नारायण दत्त तिवारी एक कुशल प्रशासक एवं राजनीतिक परिपक्वता के धनी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में एक बड़ी रिक्तता पैदा हुई है। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अमित शाह ने जताया शोक
मैं नारायण दत्त तिवारी जी के परिवार व प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । ॐ शांति शांति शांति।

        

वरिष्ठ राजनेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। तिवारी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया, वह तीन बार उत्तर प्रदेश के और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।

अरुण जेटली ने जताया शोक 
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एन डी तिवारी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीटर पर लिखा है, 'अनुभवी नेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन से मैं काफी दुखी हूं। श्री तिवारी राजनीति के एक ताकतवर नेता थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

      

दो राज्यों के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे तिवारी
एनडी तिवारी देश के पहले ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्हें दो राज्यों का मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। तिवारी ने साल 1976-77, 1984-85 और 1988-89 के दौरान तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे साल 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद साल 2002 से 2007 तक वो उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके अलावा एन डी तिवारी केंद्र सरकार में भी कई बार मंत्री रह चुके थे। राजीव गांधी की सरकार में वो साल 1986-87 तक कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। साथ ही साल 2007 से 2009 तक वो आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.