Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधरी, जानिए कौन है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश

अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो भ्रष्टाचार के क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधरी है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 10:21 AM (IST)
भ्रष्टाचार के क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधरी, जानिए कौन है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश
भ्रष्टाचार के क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधरी, जानिए कौन है दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश

नई दिल्ली (जेएनएन)। अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट की मानें तो भ्रष्टाचार के क्षेत्र में भारत की स्थिति सुधरी है, लेकिन अब भी काफी काम बाकी है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2017 के अनुसार 180 देशों की सूची में भ्रष्टाचार के मामले में भारत 81वें पायदान पर है।

loksabha election banner

भारत को 40 अंक

सूचकांक में प्रत्येक देश को अंक भी दिए गए हैं। इसमें शून्य अंक को सबसे भ्रष्ट देश के लिए और सौ अंक को भ्रष्टाचार रहित देश के लिए इस्तेमाल किया गया है। भारत को 40 अंक दिए गए हैं। 2016 में भी इतने ही अंक थे। 2015 में भारत को 38 अंक दिए गए थे।

सोमालिया सबसे भ्रष्ट

सोमालिया की रैंक 180 व अंक 9 हैं। 179 रैंक दक्षिणी सूडान व 178 रैंक सीरिया की है।

भारत की स्थिति खराब

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, विपक्ष के नेता, प्रशासनिक अफसर और निगरानी संस्थाएं असुरक्षित हैं। इन देशों में उनकी हत्या तक हो जाती है। इस मामले में इस क्षेत्र में फिलीपींस, भारत और मालदीव की स्थिति सबसे खराब है। इन देशों में भ्रष्टाचार के अंक अधिक और प्रेस स्वतंत्रता व पत्रकारों की हत्या भी अधिक है। कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) के मुताबिक पिछले छह साल में इस क्षेत्र में 15 पत्रकारों की हत्याएं हुईं।

न्यूजीलैंड सबसे बेहतर

सूचकांक में न्यूजीलैंड को पहली रैंक दी गई है। उसका अंक 89 है। मतलब 180 देशों में न्यूजीलैंड में भ्रष्टाचार सबसे कम है। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: डेनमार्क (88अंक) और फिनलैंड (85 अंक) हैं।

अमेरिका व ब्रिटेन पीछे

ब्रिटेन की रैंक आठ है। उसके अंक 82 हैं। वहीं अमेरिका को सूचकांक में 16वीं रैंक दी गई है। उसके अंक 75 हैं। चीन और पाकिस्तान की रैंक क्रमश: 77 और 117 हैं। रूस 135वें स्थान पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.