Move to Jagran APP

एके एंटनी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- पाक और चीनी सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति, सेना का गिराया मनोबल

पूर्व रक्षा मंत्री एके. एंटनी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि देश पाकिस्तान और चीन के मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही है। यही नहीं उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 02:05 PM (IST)
एके एंटनी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- पाक और चीनी सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति, सेना का गिराया मनोबल
एके एंटनी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप- पाक और चीनी सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति, सेना का गिराया मनोबल

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व रक्षा मंत्री एके. एंटनी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि देश पाकिस्तान और चीन के मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही है। यही नहीं उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है। पुलवामा आतंकी हमले के दूसरे साल पूरे होने पर एंटनी ने कहा कि पहली बार भारत दो युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना रहा है। पहली पाकिस्तान के साथ और दूसरी चीन के साथ पूर्वी लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। 

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेस में पूर्व रक्षा मंत्री ने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना को पीछे हटाने के लिए हुए समझौते पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार चीन के सामने झुक गई, जिसके चलते हमारी सेना को पीछे हटना पड़ा है। देश की कमजोर सरकार सेना को कमजोर बना रही है।

आगे उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को अपने चुनावी प्रचार में उपयोग करने वाली सरकार ने रक्षा बजट में नाम मात्र इजाफा करके भारत के सैनिकों को आत्मनिर्भर होने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेना को कमजोर बनाने में लगी हुई है। यह सरकार लगातार वीर जवानों का मनोबल गिरा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.