Move to Jagran APP

India-China Border Dispute: देश को असल स्थिति के बारे में जानकारी दे केंद्र- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत-चीन विवाद पर केंद्र सरकार को चुप्पी तोड़कर असल स्थिति के बारे में देश के जानकारी देनी चाहिए।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:49 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:49 PM (IST)
India-China Border Dispute: देश को असल स्थिति के बारे में जानकारी दे केंद्र- राहुल गांधी
India-China Border Dispute: देश को असल स्थिति के बारे में जानकारी दे केंद्र- राहुल गांधी

नई दिल्ली, पीटीआइ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत-चीन विवाद पर केंद्र सरकार को चुप्पी तोड़कर असल स्थिति के बारे में देश के जानकारी देनी चाहिए। राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्वीट करके कहा कि चीन के साथ सीमा पर हालात को लेकर सरकार की चुप्पी से इस संकटपूर्ण हालात में तरह-तरह की अटकलों और अनिश्चितता को बल मिल रहा है। सरकार को साफ-साफ देश को जानकारी देनी चाहिए कि आखिर क्या हो रहा है।  

loksabha election banner

यह पहली बार नहीं है जब राहुल ने इस तरह से सवाल किए हों। इससे पहले राहुल गांधी ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि लद्दाख सीमा पर मौजूदा स्थिति क्यों और कैसे पैदा हुई, इसकी साफ तस्वीर देश के सामने पेश की जानी चाहिए। इसको लेकर सरकार को पारदर्शी होना चाहिए मगर वह ऐसा नहीं कर रही। सरकार को पारदर्शी तरीके से इस घटना का पूरा विस्तृत ब्यौरा देना चाहिए।

चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इस महीने की शुरुआत में लद्दाख में सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध देखने के मिली। पूर्वी लद्दाख में स्थिति तब और बिगड़ गई जब लगभग 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प देखने को मिली। बाद में स्थानीय कमांडर के स्तर पर बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

चीनी सैनिकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही

इलाके में तनाव का माहौल जारी है। दोनों देशों की सेनाएं कुछ सौ मीटर की दूरी पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। भारत ने भी सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। चीनी सेना द्वारा भारतीय जमीन पर टेंट भी लगाने की खबरें सामने आई। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने लद्दाख जा कर हालात की समीक्षा भी की थी। 

सीमा विवाद को बातचीत के जरिए से सुलझा लिया जाएगा

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की बात की है। भारत ने अमेरिका के मध्‍यस्‍थता के प्रस्‍ताव को भी ठुकरा दिया है। भारत और चीन का कहना है कि इस सीमा विवाद को बातचीत के जरिए से सुलझा लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.