विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में विपक्षी दलों का जमावड़ा: INDIA ब्लॉक की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:20 AM (GMT+05:30)

एसआईआर की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर संयुक्त आंदोलन चलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने और मुख्य चुनाव ...और पढ़ें

INDIA ब्लॉक की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल (फोटो- एक्स)

INDIA ब्लॉक की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अ​खिलेश यादव भी नहीं आएंगे, हालांकि अपना प्रतिनि​धि भेजेंगे

  2. एसआईआर विवाद के बीच संयुक्त आंदोलन, सीईसी के ​​खिलाफ महा​​भियोग नोटिस एजेंडे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर संयुक्त आंदोलन चलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष गठबंधन आईएनडीआइ के शीर्ष नेता बुधवार को यहां बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, सीईसी के खिलाफ महाभियोग का नोटिस एजेंडे में है। लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव का मसौदा तैयार है और इस पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, और अन्य दलों के नेता जैसे कि माकपा, भाकपा, नेकांपा (शप) और शिवसेना (यूबीटी) बैठक में भाग लेंगे।

हालांकि, द्रमुक और आप ने स्पष्ट किया है कि वे बैठक में शामिल नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के कारण इस बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे, लेकिन उनके प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।

वेणुगोपाल ने कहा- "कांग्रेस सभी राजनीतिक दलों की मदद से देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन करना चाहती है।"

उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक और आप को शामिल करने के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। यादव के बैठक में न आने के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा, "मैंने अखिलेश यादव से बात की, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी उनसे बात की। उन्हें राज्यसभा चुनाव के नामांकन का ध्यान रखना है लेकिन उनकी पार्टी के नेता बैठक में शामिल हो रहे हैं।"

(क्रेडिट- पीटीआई)