यूएई में भारत के अगले राजदूत होंगे पवन कपूर, पिछले 3 साल से इजरायल में रहकर निभाई अहम भूमिका
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवाई को पवन कपूर को यूएई में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत ने बुधवार को पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह 1990 कैडर के IFS अधिकारी नवदीप सिंह पुरी की जगह स्थान लेंगे, जो अक्टूबर 2016 से यूएई में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे हैं।
— ANI (@ANI) August 28, 2019
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'पवन कपूर( 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी) को संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
इजरायल में रह चुके हैं राजदूत
अपने कूटनीतिक करियर के दौरान, कपूर ने मास्को, कीव, लंदन और जेनेवा में भारतीय मिशनों में विभिन्न क्षमताओं में काम किया है। राजनयिक ने पिछले तीन वर्षों में इजरायल में राजदूत के रूप में भी काम किया है और पिछले महीने उनकी जगह एक नए प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और प्रधान मंत्री कार्यालय में भी काम किया है।कपूर को 2010 से 2013 तक भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
इसे भी पढ़ें: दुनिया भर की मीडिया में छाया मोदी का विदेश दौरा, Khaleej Times ने दी विशेष कवरेज
इसे भी पढ़ें: भारत-यूएई के बीच परवान चढ़ते रिश्ते, क्राउन प्रिंस ने कुछ इस तरह की मोदी की तारीफ