विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे INDI गठबंधन के नेता, 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 29 Mar 2024 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 04:27 PM (IST)

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली I.N.D.I. गठबंधन ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे INDI गठबंधन के नेता। फाइल फोटो।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में जुटेंगे INDI गठबंधन के नेता। फाइल फोटो।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। वहीं, अब इस मामले में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है।

EC और पुलिस से मिली इजाजत

समाचार एजेंसी एएनआई ने आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली I.N.D.I. गठबंधन की रैली के लिए चुनाव आयोग और पुलिस से इजाजत मिल गई है।

I.N.D.I. गठबंधन के कई नेता होंगे रैली में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, डेरेक ओ ब्रायन तिरुचि शिवा, फारूक अब्दुल्ला, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

रैली में शामिल हो सकती हैं केजरीवाल की पत्नी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं। हालांकि, वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है।