Move to Jagran APP

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने निकाली 'आजादी गौरव यात्रा', राहुल, प्रियंका गांधी व गुलाम नबी आजाद ने की शिरकत

Independence Day 2022 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी सांसद राहुल गांधी और आनंद शर्मा और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की आजादी गौरव यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

By Mohd FaisalEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 01:35 PM (IST)
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने निकाली 'आजादी गौरव यात्रा',  राहुल, प्रियंका गांधी व गुलाम नबी आजाद ने की शिरकत
Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा (फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली, एजेंसी। Independence Day 2022- आज देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में आजादी गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी की 'आजादी गौरव यात्रा' के तहत गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने गांधी स्मृति में देश की सेवा करने और राष्ट्र की एकता की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

हमें एकजुट होकर देश के लिए करना चाहिए काम- प्रियंका गांधी

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस यात्रा का मकसद यही है कि जिन देशवासियों, नेताओं ने इस देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर की और जिनकी वजह से हम आजाद हैं उनको याद करें। हम एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी ने किया ट्वीट

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने 'आजादी गौरव यात्रा' की कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली की सड़कों ने आज आजादी की गौरव यात्रा का अनुभव किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कांग्रेसजनों का यही प्रण आजादी हासिल की थी,अब इसे बचाएंगे भी।

सोनिया गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। सोनिया गांधी ने कहा कि देश हमेशा अपनी बहुलता और विविधता पर खरा उतरा है। पिछले 75 वर्षों में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.