त्रिपुरा: पंचायत चुनाव प्रचार में वाहनों में आगजनी, CPI(M) पर लगे आरोप
त्रिपुरा के धर्मनगर के पश्चिम चंद्रपुर में पंचायत चुनावों के प्रचार में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की एक कार और 20 मोटर साइकिलों के जला दिया गया।
अगरतला, एएनआइ। त्रिपुरा के धर्मनगर के पश्चिम चंद्रपुर में पंचायत चुनावों के प्रचार में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की एक कार और 20 मोटर साइकिलों के जला दिया गया। इस दौरान तीन भाजपा समर्थक घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा ने इस घटना के लिए सीपीआई (एम) को जिम्मेदार ठहराया है।
इससे पहले भी भाजपा और सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों की खबरें आती रहती हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान भी यह झड़प हुई थी।
करीब छह माह पहले हुए अगरतला म्यूनिसिपल कारपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली थी। पार्टी ने 67 सीटों में से 66 पर विजय हासिल की थी।
त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन 67 सीटों पर मतदान कराए गए उनमें से 66 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। पार्टी पूर्व में 91 सीटों पर निर्विरोध विजयी रही है। केवल एक पानीसागर नगर पंचायत की सीट विपक्षी माकपा के खाते में गई है।