IFS अधिकारी विवेक कुमार को नियुक्त किया गया PM मोदी का निजी सचिव
FS अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल विवेक प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में कार्यकत हैं।
By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 03:45 PM (IST)
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की गई है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कुमार के लिए नए कार्यभार को मंजूरी दे दी।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, विवेक प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में कार्यकत हैं। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कुमार की नियुक्ति पदभार संभालने के जिन से ही लागू होगी। उनका कार्यकाल सह-टर्मिनस आधार पर या अगले आदेश तक रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें