Move to Jagran APP

बनना है कांग्रेसी तो सबसे पहले लेनी होगी खादी पहनने की शपथ, जानें- सदस्यता अभियान की ये तीन शर्तें

कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष से कहा गया है कि उन्हें अपने राज्य में सदस्यता दोगुनी करनी है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए तीन शर्तें रखीं हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 11:25 PM (IST)
बनना है कांग्रेसी तो सबसे पहले लेनी होगी खादी पहनने की शपथ, जानें- सदस्यता अभियान की ये तीन शर्तें
बनना है कांग्रेसी तो सबसे पहले लेनी होगी खादी पहनने की शपथ, जानें- सदस्यता अभियान की ये तीन शर्तें

अनुज सक्सेना, रायपुर। कांग्रेस पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी की सदस्यता लेने वालों को तीन शपथ दिलाई जाएंगी। पहली शपथ खादी पहनने की होगी। सदस्य बनने वाले लोग दूसरी शपथ अहिंसा के मार्ग पर चलने और तीसरी सामाजिक सदभाव की लेंगे। शपथ दिलाने की व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी।

loksabha election banner

दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक ली थी। इसमें सदस्यता अभियान पर ही लंबी चर्चा हुई थी। सभी प्रदेश अध्यक्ष से कहा गया है कि उन्हें अपने राज्य में सदस्यता दोगुनी करनी है। वरिष्ठ नेता के लिए साफ निर्देश जारी हुआ है कि वह भी अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र और मोहल्ले में घूमकर सदस्य बनाएंगे।

रसीद काटकर या एप के जरिए होगी सदस्यता
सदस्यता अभियान 2022 तक चलेगा। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दो साल पहले तक कांग्रेस सदस्य बनाएगी। पार्टी जीरो सदस्य मानकर सदस्यता अभियान शुरू करेगी। मतलब, नए लोगों को तो पार्टी से जोड़ा ही जाएगा, वर्तमान सदस्यों को भी रसीद कटाकर या एप के जरिये फॉर्म भरकर अपनी सदस्यता की फिर से इंट्री करानी होगी। जब नए लोगों की रसीद काटी जाएगी, तब उन्हें शपथ भी दिलाई जाएगी।

गांधी के विचारधारा का प्रभाव
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारधारा वाली पार्टी है। गांधी ने विदेशी वस्तुओं का त्याग करने का संदेश दिया था। वे खुद खादी पहनते थे। गांधी के विचारधारा में अहिंसा और सामाजिक सदभाव भी है। इस कारण देश में कहीं भी पार्टी की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को गांधी की विचारधारा को न केवल स्वीकार करना होगा, बल्कि उसे आत्मसात करने के लिए खास मौकों पर खादी पहनना भी होगा।

इसे भी पढ़ें: विश्व सिंधी कांग्रेस ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ, कहा- अल्पसंख्यकों पर कर रहा सबसे ज्यादा अत्याचार

इसे भी पढ़ें: सोनिया ने कांग्रेस-शासित मुख्यमंत्रियों को दिया निर्देश, कहा- करें चुनावी वादे निभाने की 'ब्रांडिंग'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.