Move to Jagran APP

हिमाचल चुनाव EXIT POLL: कांग्रेस चित, बहुमत में भाजपा

एग्जिट पोल के मुताबिक 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में 41 सीटों पर भाजपा जीत रही है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को महज 25 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 07:58 PM (IST)
हिमाचल चुनाव EXIT POLL: कांग्रेस चित, बहुमत में भाजपा
हिमाचल चुनाव EXIT POLL: कांग्रेस चित, बहुमत में भाजपा

नई दिल्ली, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा भारी मतों से हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आ रही है। कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बाद वीरभद्र सिंह अपनी कुर्सी गंवा सकते हैं। 

loksabha election banner

एनबीटी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में 41 सीटों पर भाजपा जीत रही है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को महज 25 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। दो सीटें अन्य के झोली में जाती दिख रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में 2012 में हुए विधानसभा चुनाव को याद करें तो एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के लिए यह बड़ी बढ़त है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 26 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

कांग्रेस 36 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई थी। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस बार के चुनाव में भाजपा 15 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को 11 जीती हुई सीटें गंवाती दिख रही है। अन्य को पिछले विधानसभा चुनाव में 6 सीटें मिलीं थीं। वहीं इस बार के चुनाव में अन्य 2 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटें जरूरी हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा के खाते में 55 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को 13 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

बीती 9 नवंबर को हिमाचल में 13वीं विधानसभा के गठन के लिए रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ था। प्रदेशभर में 75 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर नया कीर्तिमान रचा था।

पिछली बार विधानसभा चुनाव में 73.92 फीसद से थोड़ा अधिक है। इससे पहले सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड 2003 के दौरान विधानसभा चुनाव में 74.51 फीसद रहा था। 68 सीटों के लिए वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ेंः ...तो इसलिए जल्दी हुए थे चुनाव

यह भी पढ़ेंः मतगणना से पहले तीन मंत्रियों ने छोड़े आवास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.