Move to Jagran APP

Himachal Election Results 2022: कांग्रेस ने शिमला शहरी सीट जीती, भाजपा को दी पटकनी

Himachal Election Results 2022 कांग्रेस के हरीश जनार्थ ने शिमला (शहरी) विधानसभा सीट पर गुरुवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संजय सूद को 3037 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:00 PM (IST)
Himachal Election Results 2022: कांग्रेस ने शिमला शहरी सीट जीती, भाजपा को दी पटकनी
कांग्रेस के हरीश जनार्थ ने शिमला (शहरी) सीट जीती।
शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की गिनती फिलहाल जारी है। कांग्रेस अभी तक बढ़त बनाए हुए है। ऐसा लग रहा है कि वह सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। कांग्रेस के हरीश जनार्थ ने शिमला (शहरी) विधानसभा सीट पर गुरुवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संजय सूद को 3,037 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

पूर्व डिप्टी मेयर जनार्थ पहली बार लड़े चुनाव

शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर जनार्थ और सूद दोनों ने पहली बार चुनाव लड़ा था। अपने मौजूदा विधायक सुरेश भारद्वाज को कसुम्प्टी में स्थानांतरित करने के बाद भाजपा ने शिमला शहरी से सूद को मैदान में उतारा।
12 नवंबर को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती पूरी हुई है।

सभी सीटों पर नहीं आया रिजल्द

अभी तक सभी 68 सीटों का रिजल्ट नहीं आया है। कई सीटों पर गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने 4 सीटें जीत ली हैं जबकि वो 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस 4 सीटों पर जीत दर्ज पा चुकी है जबकि 36 सीटों पर वह आगे चल रही है। इसके साथ निर्दलीय ने 1 सीट जीत ली है जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदर बढ़त बनाए हुए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.