Move to Jagran APP

हैलो मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, खाते में पैसा गया या नहीं.. Gorakhpur News

देवरिया के एक गांव में सोमवार की सुबह सावित्री देवी के मोबाइल की घंटी घनघनाने लगी। सावित्री देवी ने जैसे ही फोन रिसीव की। उधर से आवाज आई हैलो मैं योगी आदित्य नाथ बोल रहा हूं..

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 07:50 AM (IST)
हैलो मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, खाते में पैसा गया या नहीं..  Gorakhpur News
हैलो मैं योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं, खाते में पैसा गया या नहीं.. Gorakhpur News

देवरिया, जेएनएन।  सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे सावित्री देवी के मोबाइल की घंटी घनघनाने लगी। सावित्री देवी ने जैसे ही फोन रिसीव की। उधर से आवाज आई हैलो मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बोल रहा हूं। महिला ने हड़बड़ा कर बोली, प्रणाम। उन्होंने पूछा गांव में साफ-सफाई, रोजगार व राशन के बारे में एक-एक कर पूछा। महिला बोली नाहीं साहब गांव में सब कुछ ठीक बा। सबके काम व राशन मिलेला। पूछा कि खाते में पैसा भेज दिया हूं मिला है कि नहीं। महिला बोली पैसा खाते में आ गइल बा। 

loksabha election banner

मनरेगा जाबकार्ड धारक हैं सावित्री देवी

पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र की मुसहर बाहुल्य ग्राम पंचायत मलवाबर निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश मनरेगा जाबकार्ड धारक है। इनका जाबकार्ड संख्या दो हैं। इन्होंने एक साल में 98 दिन काम किया है। इनको 84 दिन का 15288 रुपये का भुगतान पहले हो चुका है। शेष 14 दिन का भुगतान 2548 रुपये बकाया था, जिसको मुख्यमंत्री ने लखनऊ से बैठकर एक क्लिक में पैसा खाते में भेज दिया।

सत्यानारायण के मन में रह गई सीएम से बात करने की कसक

मलवाबर के श्रमिक सत्यनारायण मुसहर भी मुख्यमंत्री से बात करने वाले थे, लेकिन समय कम होने के कारण वह बात नहीं कर सके। उनके मन में मुख्यमंत्री से बात करने की कसक रह गई। कि मुख्यमंत्री से बात नहीं हो पाई।

हमारे क्षेत्र के लोगों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल लेना सौभाग्य की बात है। इस गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। महिला ने भी सीएम को बताई। हम लोग सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रहे हैं। - सुब्रत शाही, ब्लाक प्रमुख।

ग्राम पंचायतों में सभी मनरेगा जाबाकार्ड धारकों को रोजगार मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहता है कि सभी को काम मुहैया कराया जाय। गांव की साफ-सफाई व राशन वितरण प्रणाली ठीक है। जिन लोगों ने पचास से सौ दिन तक मानव दिवस सृजित किए हैं। उन्हीं के खाते में पैसा आया है। - वाचस्पति तिवारी, ग्राम प्रधान, मलवाबर।

जिले में 78299 श्रमिकों के खाते में करीब 6.80 करोड़ रुपये सीधे मुख्यमंत्री जी ने भेजा है। इसमें पहले बकाया और वर्तमान मजदूरी शामिल हैं। प्रदेश में पांच जनपदों में सीएम ने श्रमिकों से बात की है। उसमें देवरिया भी शामिल हैं। - गजेंद्र कुमार तिवारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.