Move to Jagran APP

डॉक्टरों की हड़ताल रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी; खोनी पड़ सकती है नौकरी

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने डॉक्टरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सभी अपने काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 03:17 PM (IST)
डॉक्टरों की हड़ताल रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी; खोनी पड़ सकती है नौकरी
डॉक्टरों की हड़ताल रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी; खोनी पड़ सकती है नौकरी

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) सी विजय भास्कर (C Vijayabaskar) ने डॉक्टरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सभी अपने काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में नए डॉक्टरों की भर्ती के लिए काम भी चल रहा है। गौरतलब है कि राज्य में काफी दिनों से डॉक्टर अपने वेतन बढ़ाने को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ कर रहा है। 

loksabha election banner

तमिलनाडु में फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Federation of Government Doctor Association) की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) को 7 दिन हो गए हैं। सभी डॉक्टरों( Doctors) की मांग की उनकी सैलरी में बढ़ाई और और नए डॉक्टरों की भर्ती की जाए। इस हड़ताल में राजीव गांधी अस्पताल के तीन डॉक्टर्स (Rajiv Gandhi Government General Hospital) अनशन पर हैं। लगातार सभी अपनी मांगों पर कायम है।  

फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FOGDA) पांच संघों का एक  संगठन है। इस संगठन की मानें तो इस हड़ताल से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा काफी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस  हड़ताल में काफी संख्या में डॉक्टर जुड़ चुके हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के मुखिया ने भी इस हड़ताल में हिस्सा लिया। मांग की जा रही है कि इस हड़ताल में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी हस्तक्षेप करें। वहीं हेल्थ मिनिस्टर की इस चेतावनी के बाद इस हड़ताल को हवा मिल सकती है। 

आपको बता दें कि इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी (Chief Minister Palaniswami) ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले हेल्थ मिनिस्टर ने संकेत दिए थे कि वह सभी डॉक्टरों से बात करते हुए इस मामले को निपटाने में भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर कांग्रेस-BJP की टेढ़ी नजर, बनाया ये प्लान

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में तीन जगहों पर NIA की छापेमारी, आतंकी संगठन IS रच रहा बड़ा साजिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.