Move to Jagran APP

हाथरस कांड पर बोले राहुल गांधी- अनैतिक है उत्तर प्रदेश सरकार, नहीं कर रही अपना काम

राहुल गांधी ने रोप लगाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। हम बदलाव की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। आइए हम देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 07:44 AM (IST)
हाथरस कांड पर बोले राहुल गांधी- अनैतिक है उत्तर प्रदेश सरकार, नहीं कर रही अपना काम
अनैतिक है उत्तर प्रदेश सरकार, नहीं कर रही अपना काम : कांग्रेस

नई दिल्ली, प्रेट्र। हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उसे असंवेदनशील और अनैतिक बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपराधियों को जेल में डालने के बजाय पीडि़तों पर आरोप लगा रहे हैं। हाथरस पीडि़ता की खातिर बोलने के लिए लोगों, विशेषकर महिलाओं से आग्रह करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

loksabha election banner

राहुल ने कहा, हाथरस की घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय अपराधियों को बचाने में लगे हुए हैं। हम बदलाव की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। आइए हम देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पीडि़त महिलाओं की सच्चाई और आवाज सुनने के बजाय उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्हें बदनाम किया जाता है। यह सबसे शर्मनाक और कायरतापूर्ण कार्य है। लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी।

यह भी देखें: Hathras Case: HC ने UP Police को लगाई फटकार, पीड़ित परिवार ने रखी 3 मांगें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.