Sapna Chaudhary का कांग्रेस में शामिल होने से इनकार, कहा- नहीं करूंगी किसी का प्रचार
Sapna Chaudhary ने कहा कि मीडिया में आई तस्वीरें पुरानी हैं। मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। मेरी कोई राज बब्बर से मुलाकात नहीं हुई।
नई दिल्ली (एएनआई)। Sapna Chaudhary मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई तस्वीरें पुरानी हैं। मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। मेरी कोई राज बब्बर से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा नहीं है। कांग्रेस के लिए मैं कोई प्रचार नहीं करूंगी।
इसके साथ ही सपना ने कहा कि अभी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। सपना ने कहा कि मैं कलाकार हूं। चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा कि मैं प्रियंका से मिली थीं, लेकिन वो तस्वीर पुरानी है। सपना ने कहा कि मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं।
कांग्रेस नेता राजबब्बर से मैंने मुलाकात नहीं की है। न तो मैंने कांग्रेस ज्वाइन किया है और न ही मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी। सपना ने कहा कि मैं 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।
सपना चौधरी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वॉइन करने का दावा किया जा रहा है। एक तस्वीर में सपना चौधरी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं।
राजनीति में भविष्य को लेकर असमंजस में हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी ने दैनिक जागरण से कहा कि वे फ़िल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर से कभी नहीं मिली हूं।
प्रियंका गांधी से उनकी कई बार बातचीत हो चुकी है प्रियंका गांधी ने हर बार मुलाक़ात के दौरान उन्हें कांग्रेस में आने के लिए न्यौता दिया है। राजनीति में अपने भविष्य को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के बीच सपना असमंजस में है। सपना का कहना है कि दूसरी पार्टी भी यदि उन्हें आदरपूर्वक बुलाएगी तो वे ज़रूर जाएंगी उन्हें दोनों पार्टियां अच्छी लगती हैं। उन्होंने कहा कि सपना ने कहा प्रियंका गांधी उन्हें बहुत अच्छी लगती है यदि वे कांग्रेस में शामिल होती तो मीडिया को अवश्य बताती। उन्होंने कहा कि उनके नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट फर्जी है वे इसके ख़िलाफ़ शिकायत करेंगी।
#WATCH Haryanavi singer & dancer Sapna Chaudhary says, "I have not joined the Congress party. The photograph with Priyanka Gandhi Vadra is old." #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/brcvaKOAIQ
— ANI (@ANI) March 24, 2019
कांग्रेस का दावा- सपना के पार्टी ज्वाइन करने का है प्रूफ
सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बाद यूपी कांग्रेस सचिव नरेन्द्र राठी ने कहा कि सपना चौधरी ने आकर स्वयं सदस्यता फार्म भरा, उस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं। उनकी बहन भी कल पार्टी में शामिल हुईं, हमारे पास उन दोनों के फॉर्म हैं।'
जानिए- सपना चौधरी के बारे में
सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर और एक्टर हैं। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जन्मीं सपना का शुरुआती जीवन मुश्किल भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की। घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर चुना। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका 'हट जा ताऊ' गाना काफी हिट हुआ था।
यह भी पढ़ेंः सपना चौधरी को लेकर भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा- अपना बना लें राहुल गांधी