विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हरियाणा ने बता दिया देश का मिजाज', PM मोदी ने किस बात पर हिंदुओं को चेताया

Published: Wed, 09 Oct 2024 02:33 PM (IST)

Haryana Election Result महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर ...और पढ़ें

Haryana Election Result: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)
Haryana Election Result: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. हरियाणा में कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गई: पीएम मोदी
  2. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें मिली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Result) में मिली जीत ने भाजपा का हौसला काफी बढ़ा दिया है। वहीं, आगामी महाराष्ट्र विधानसभा में भी जीत हासिल करने की तैयारी में पार्टी जुट चुकी है। बुधवार को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने संबोधन के दौरान कांग्रेस की जातीय राजनीति की रणनीति पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने लाभ के लिए जाति की राजनीति कर रही है।

वहीं, आज भी महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अभी कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है।"

आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक बांटना चाहती कांग्रेस: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,"कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था। लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गई। इन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।"

वही, प्रधानमंत्री ने वोट बैंक राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस, हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है। कांग्रेस ने बार-बार ये सिद्ध किया है कि वो एक गैर-जिम्मेदार दल है। वो अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए नरैटिव गढ़ रही है। कांग्रेस समाज को बांटने का फार्मूला लाती रहती है। कांग्रेस का फार्मूला साफ है कि मुसलमानों को डराते रहो, उनको भय दिखाओ, उनको वोटबैंक में कन्वर्ट करो और वोटबैंक को मजबूत करों।

'किसानों को पता है कि उन्हें फसलों पर MSP किसने दी'

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस ने जाति को लेकर झूठा प्रचार किया। पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज हरियाणा के दलित वर्ग ने बीजेपी को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हरियाणा के ओबीसी बीजेपी के विकास कार्यों को देखकर उसके साथ है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया। लेकिन किसानों को पता है कि उन्हें फसलों पर MSP किसने दी। हरियाणा के किसान बीजेपी की किसान कल्याण योजनाओं से खुश हैं।"

कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। कांग्रेस भारत के 'सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय' की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है।- पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: Congress: 'जीत को हार में बदलना कांग्रेस को आता है', हरियाणा में मिली शिकस्त तो फूटा I.N.D.I. गठबंधन का गुस्सा