Gujarat Election 2022 Date Updates: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, नड्डा बोले- फिर बनेगी भाजपा सरकार
Gujarat Assembly Election 2022 Date Updates- गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। गुजरात में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा के चुनाव अच्छी तरह से और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे उसकी हम उम्मीद करते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव की घोषणा होते ही गुजरात के लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए वोट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर लोग उनको एक मौका देंगे तो वे बिजली, शिक्षा और मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा देंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है।
गुजरात चुनाव पर चुनाव आयोग ने आज कई सारी घोषणा की है। आयोग के अनुसार पहले चरण में 89 सीटों के लिए 17 नवंबर तक और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति होगी।
गुजरात चुनाव में नामांकन भरने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 14 नवंबर को पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया खत्म होगी। दूसरे चरण का नामांकन दाखिल करने की अवधि 10 से 17 नवंबर के बीच रहेगी।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि इस बार गुजरात बदलाव को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम जरूर जीतेंगे।
पीएम के गुजरात दौरे के कारण मतदान की तारीखों में देरी के आरोपों पर राजीव कुमार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मोरबी में हुई दुखद घटना देरी होने का एक कारण रही। कई सारे कारणों से घोषणा में देरी होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल उठाने का आज जवाब दिया है। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे परिणाम वास्तव में शब्दों से अधिक बोलते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव के परिणामों से पता चला है कि जो भी लोग आलोचना करते हैं उन्हें उनके पक्ष में आश्चर्यजनक परिणाम भी मिले हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं, 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे।
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
Gujarat Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार भी दो चरणों में चुनाव होंगे। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे।
Gujarat Election 2022 में चुनाव आयोग ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार कोरोना से संक्रमित लोगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी।
चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा। सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं।
दिव्यांगों ने लिए इस बार 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इन पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों को विशेष तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
चुनाव आयोग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार के वोटर होंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार Gujarat Election में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए विशेष 1274 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। आयोग थोड़ी देर में गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला था।

गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज चुनाव के ऐलान को देखते हुए गुजरात के गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

गुजरात चुनाव में पिछली बार भाजपा को बहुमत मिला था। पिछली दफा विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटें मिली थी। कांग्रेस 77 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 की तारीखों का ऐलान आज होगा। चुनाव आयोग पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो चरणों में चुनाव करा सकता है। बता दें कि पिछली बार गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
चुनाव आयोग थोड़ी देर में करीब 12 बजे Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। मतगणना हिमाचल की तरह 8 दिसंबर में हो सकती है।
