Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Gujarat Election 2022 Date Updates: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, नड्डा बोले- फिर बनेगी भाजपा सरकार

Gujarat Assembly Election 2022 Date Updates- गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। गुजरात में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

By Mahen KhannaThu, 03 Nov 2022 02:49 PM (IST)
News Article Hero Image
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात में पिछली बार की तरह दो चरणों में चुनाव होंगे। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। आयोग के अनुसार गुजरात और हिमाचल प्रदेश की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस बार चुनावी मैदान में आप (आम आदमी पार्टी) पूरी तैयारी से चुनाव में उतर रही है जिससे त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भाजपा की 99 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।  
Gujarat Vidhan Sabha Election Date 2022 Updates: 
3 Nov 20222:32:34 PM
असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव की घोषणा का स्वागत किया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा के चुनाव अच्छी तरह से और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे उसकी हम उम्मीद करते हैं।

3 Nov 20221:42:03 PM
केजरीवाल ने वादों की लगाई झड़ी

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव की घोषणा होते ही गुजरात के लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए वोट करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर लोग उनको एक मौका देंगे तो वे बिजली, शिक्षा और मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा देंगे।

3 Nov 20221:22:52 PM
जेपी नड्डा बोले- गुजरात में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है।

3 Nov 20221:07:42 PM
उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख घोषित

गुजरात चुनाव पर चुनाव आयोग ने आज कई सारी घोषणा की है। आयोग के अनुसार पहले चरण में 89 सीटों के लिए 17 नवंबर तक और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 21 नवंबर तक उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति होगी।

3 Nov 20221:00:58 PM
नामांकन भरने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू

गुजरात चुनाव में नामांकन भरने की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 14 नवंबर को पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया खत्म होगी। दूसरे चरण का नामांकन दाखिल करने की अवधि 10 से 17 नवंबर के बीच रहेगी।

3 Nov 202212:56:26 PM
केजरीवाल बोले- इस बार गुजरात बदलाव को तैयार
blog images

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि इस बार गुजरात बदलाव को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम जरूर जीतेंगे।

3 Nov 202212:54:26 PM
मतदान की तारीखों में देरी के आरोपों पर राजीव कुमार ने जवाब दिया

पीएम के गुजरात दौरे के कारण मतदान की तारीखों में देरी के आरोपों पर राजीव कुमार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मोरबी में हुई दुखद घटना देरी होने का एक कारण रही। कई सारे कारणों से घोषणा में देरी होगी।

3 Nov 202212:47:14 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस के सवाल पर दिया जवाब
blog images

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल उठाने का आज जवाब दिया है। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे परिणाम वास्तव में शब्दों से अधिक बोलते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव के परिणामों से पता चला है कि जो भी लोग आलोचना करते हैं उन्हें उनके पक्ष में आश्चर्यजनक परिणाम भी मिले हैं। 

3 Nov 202212:40:36 PM
Gujarat Election 2022 में 89 सीटों पर 1 और 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं, 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें- Gujarat Vidhan Sabha Election Date 2022: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

3 Nov 202212:37:11 PM
8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

3 Nov 202212:31:31 PM
Gujarat Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा

 Gujarat Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार भी दो चरणों में चुनाव होंगे। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे।

3 Nov 202212:22:37 PM
Gujarat Election 2022 में कोरोना पीड़ितों को खास सुविधा

Gujarat Election 2022 में चुनाव आयोग ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार कोरोना से संक्रमित लोगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी।

3 Nov 202212:19:17 PM
100 मिनट में शिकायत का जवाब दिया जाएगा

चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा। सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं।

3 Nov 202212:14:56 PM
दिव्यांगो के लिए 182 नए पोलिंग स्टेशन

दिव्यांगों ने लिए इस बार 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इन पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों को विशेष तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

3 Nov 202212:12:55 PM
Gujarat Election 2022 4.6 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे

चुनाव आयोग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार के वोटर होंगे।

3 Nov 202212:09:56 PM
Gujarat Election में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे

चुनाव आयोग के अनुसार Gujarat Election में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए विशेष 1274 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

3 Nov 202212:07:56 PM
गुजरात में 4 करोड़ 90 लाख लोग डालेंगे वोट

गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। 

3 Nov 202212:04:58 PM
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। आयोग थोड़ी देर में गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। 

3 Nov 202211:45:32 AM
Gujarat Assembly Election 2022 में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला था।

3 Nov 202211:32:14 AM
अमित शाह ने गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की
blog images

गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज चुनाव के ऐलान को देखते हुए गुजरात के गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

3 Nov 202211:27:36 AM
Gujarat Vidhan Sabha Election 2017 में भाजपा को मिला था बहुमत
blog images

 गुजरात चुनाव में पिछली बार भाजपा को बहुमत मिला था। पिछली दफा विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटें मिली थी। कांग्रेस 77 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

3 Nov 202211:19:24 AM
दो चरणों में हो सकते हैं Gujarat Vidhan Sabha Election 2022

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 की तारीखों का ऐलान आज होगा। चुनाव आयोग पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो चरणों में चुनाव करा सकता है। बता दें कि पिछली बार गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 

यह भी पढ़ें- Gujarat Vidhan Sabha Election Date 2022: गुजरात चुनाव का एलान आज, थोड़ी देर में होगी EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

3 Nov 202211:15:06 AM
12 बजे Gujarat Assembly Election 2022 की तारीखों की घोषणा

चुनाव आयोग थोड़ी देर में करीब 12 बजे Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। मतगणना हिमाचल की तरह 8 दिसंबर में हो सकती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us