Move to Jagran APP

AAP: गुजरात में आप के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने जनता को दिया धन्यवाद, कहा- हमेशा रहूंगा आभारी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी सी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 08:58 PM (IST)
AAP: गुजरात में आप के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने जनता को दिया धन्यवाद, कहा- हमेशा रहूंगा आभारी
गुजरात में आप के प्रदर्शन पर केजरीवाल ने जनता को दिया धन्यवाद।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी सी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में चंद पार्टियों को ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है, उनमें अब आपकी आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। गुजरात की जनता ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा कि महज 10 साल पहले आप बनी थी। आज दो राज्यों में सरकार है और अब राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है।

loksabha election banner

केजरीवाल ने जनता को दिया धन्यवाद

केजरीवाल ने कहा, 'मैं जितनी बार चुनाव के दौरान गुजरात आया, आपसे जो प्यार, सम्मान और विश्वास मिला, उसका मैं पूरी जिंदगी आभारी रहूंगा। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत ऋणी रहूंगा। मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला।' उन्होंने कहा कि इतने लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया। इतने लोगों ने पहली बार हमें वोट दिया। इसके लिए मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इतना प्रेम दिया।

जनता की मुद्दों के साथ लड़ते चुनाव- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक 75 साल से इस देश के अंदर गाली-गलौज, मारपीट और जाति-धर्म की राजनीति चलता था। पहली बार एक पार्टी आई है, जो जनता के मुद्दों की बात करती है। देश को नंबर-1 बनाने की बात करती है। देश को आगे बढ़ाने व देश के विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि हम स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों की बात करते हैं।

कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल ने दी बधाई

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं गुजरात में शानदार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।' उन्होंने कहा कि हम राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं। हम हमेशा लोगों की सेवा करते रहेंगे, भले ही चुनाव अभी खत्म हो गया, लेकिन हमारी सेवा जारी रहेगी। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को पहली बार पांच सीटें मिली हैं और उन्हें राज्य में 12.92 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ है। इससे अब आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: BJP MLA: देश की कितनी विधानसभा सीटों पर है भाजपा का कब्जा, किस राज्य से कितने विधायक हैं पार्टी के पास

ये भी पढ़ें: Exit Polls vs Results: जानें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कितने सटीक रहे एग्जिट पोल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.