Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Election 2023: गुजरात में सत्ता के लिए पाटीदारों की शरण में कांग्रेस, नरेश पटेल से नेताओं ने की मुलाकात

पाटीदार वोट बैंक खोने के बाद कांग्रेस राज्य में सत्ता में नहीं आ सकी। यह बात पार्टी नेताओं को अब अच्छी तरह से समझ में आ गई। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल आदि नेताओं की अगुवाई में चलो मां के मंदिर यात्रा खोडलमाता मंदिर पहुंची।

By JagranEdited By: Arun kumar SinghPublished: Wed, 28 Sep 2022 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 10:45 PM (IST)
Gujarat Assembly Election 2023: गुजरात में सत्ता के लिए पाटीदारों की शरण में कांग्रेस, नरेश पटेल से नेताओं ने की मुलाकात
कांग्रेस नेताओं ने पाटीदार नेता नरेश पटेल से भी मुलाकात की।

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में काफी समय से सत्ता से दूर रही कांग्रेस ने पाटीदार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चलो मां के मंदिर यात्रा शुरू की है। कांग्रेस नेता इस यात्रा के दौरान पाटीदार समाज की तीन कुलदेवियों के मंदिर जाकर हाजिरी लगाएंगे। खोडलधाम पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने पाटीदार नेता नरेश पटेल से भी मुलाकात की।

loksabha election banner

चलो मां के द्वार यात्रा पहुंची खोडलधाम

पाटीदार वोट बैंक खोने के बाद कांग्रेस राज्य में कभी सत्ता में नहीं आ सकी। यह बात पार्टी नेताओं को अब अच्छी तरह से समझ में आ गई है। इसीलिए, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल आदि नेताओं की अगुवाई में राजकोट से शुरू हुई कांग्रेस की चलो मां के मंदिर यात्रा बुधवार को खोडलमाता मंदिर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने यहां मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर के मुख्य ट्रस्टी एवं पाटीदार नेता नरेश पटेल से लंबी मंत्रणा की।

सत्ता में लाने के लिए पाटीदार समाज की शरण में जा रही है कांग्रेस   

नरेश पटेल कांग्रेस के समर्थक माने जाते हैं। कुछ माह पहले तक उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन समाज के लोगों के कहने पर उन्होंने राजनीति में आने की इच्छा को त्याग दिया था। कांग्रेस की यह यात्रा पाटीदार समाज की कुलदेवी मां उमिया व मां सिदसर माता मंदिर भी जाएगी। कांग्रेस खुद को सत्ता में लाने के लिए अब पाटीदार समाज की शरण में जा रही है।

यात्रा से भरत सिंह को अलग रखा गया

पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के एक विवादित बयान के कारण पाटीदार समुदाय कांग्रेस से नाराज होकर छिटक गया था। इसके बाद कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं लौट सकी। इस यात्रा से सोलंकी के पुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह को अलग रखा गया है।

कांग्रेस नेताओं पर भाजपा की नजर

सौराष्ट्र में कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं पर भाजपा की नजर है। कांग्रेस विधायक ललित वसोया, हर्षद रिबडिया, प्रताप दुधात, अंबरीश डेर जैसे कई विधायकों पर भाजपा डोरे डाल रही है। ये विधायक भी भाजपा नेताओं के साथ कहीं मंदिर में आरती तो कहीं गरबा करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के 5 सांसदों ने मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा, अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जताई चिंता

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के निर्वाचक मंडल के सभी सदस्यों के लिए लिया गया यह फैसला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.