विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Election 2022: आज जारी हो सकती है गुजरात भाजपा की तीसरी सूची, उम्मीदवारों के नाम तय

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 13 Nov 2022 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 02:25 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा आज कर सकती है 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की ...और पढ़ें

गुजरात चुनाव में आज जारी हो सकती है भाजपा की तीसरी सूची
गुजरात चुनाव में आज जारी हो सकती है भाजपा की तीसरी सूची

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सियासी घमासान के लिए सभी पार्टियां एक के बाद एक उम्मीदवारों की लिस्ट का एलान कर रही हैं। भाजपा ने अब तक 2 सूचियों की घोषणा की है। जिसमें 166 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा आज बाकी 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने खेड़ा जिले के लिए पांच उम्मीदवारों का फैसला किया है।

अर्जुन सिंह चौहान को महमेदाबाद सीट से

अर्जुन सिंह चौहान को बुलाकर सूचित किया गया और भ्रम की स्थिति को शांत कर दिया गया है। साथ ही खेरालू सीट पर रेखाबेन चौधरी, मानसा सीट पर जयेश पटेल, गांधीनगर उत्तर सीट पर पूर्व मेयर रीता पटेल और कलोल सीट पर भाजपा कार्यकर्ता बलदेव ठाकोर का नाम तय किया गया है।

गुजरात में दो चरणों में होगा मतदान

गुजरात में दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। पहले चरण की 89 सीटों के लिए एक दिसंबर को और दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। जबकि परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

 गुजरात में किस जिले में कब होगा चुनाव?

निर्वाचन आयोग के मुताबिक,  पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा।

दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।