विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election 2022 : हार्दिक पटेल और रवींद्र जडेजा की पत्नी को भाजपा ने मैदान में उतारा, पहली सूची जारी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Thu, 10 Nov 2022 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2022 03:05 PM (IST)

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से ...और पढ़ें

रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से, हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे।
रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से, हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने घाटलोडिया विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मोरबी सीट से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है।

बड़ी बात यह है कि क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। वहीं, हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली सूची में 14 महिलाओं को टिकट मिला है। 69 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। 99 में से 69 को टिकट मिला है, यानी 30 लोगों का टिकट कट गया है। राजकोट पश्चिम से विजय रूपाणी चुनाव लड़ते थे, उनकी जगह डॉक्टर दर्शिता शाह को टिकट मिला है।

बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे। बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी।

भाजपा की सूची की मुख्य बातें

  • भाजपा ने 182 में से 160 नामों का ऐलान कर दिया।
  • इनमें से 84 नाम पहले चरण के उम्मीदवारों के हैं।
  •  मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे।
  • भाजपा ने 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
  • लिस्ट पर मोरबी हादसे का भी असर दिखा।
  • मोरबी से मौजूदा विधायक ब्रजेश मेरजा का टिकट कटा।
  • हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट मिला है।
  • क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से टिकट।
  • 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को भाजपा ने इस बार टिकट दिया है।
  • भाजपा की लिस्ट में 14 महिलाओं का नाम शामिल है।

Gujarat Assembly Election भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

#WATCH Liva via ANI Multimedia | BJP announces candidates for Gujarat Assembly Polls#BJP #GujaratElections #BhupendraPatel https://t.co/5cKdCGBgok

— ANI (@ANI) November 10, 2022

नया रिकार्ड बनाने के लिए भाजपा लगा रही पूरी ताकत

समझा जाता है कि भाजपा बैठक के दौरान सभी 182 उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है और अगले कुछ दिनों में सूची जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव में सीटों पर जीत के लिहाज से नया रिकार्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन पूरी ताकत लगा रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी को सुझाव मिले हैं कि उसे नए और युवा चेहरों को चुनना चाहिए। राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 और उसकी मुख्य प्रतिद्वद्वी कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं।