विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आंदोलन से हिली नींव, दबाव बना रहा तो गिर जाएगी सरकार', राहुल गांधी ने साधा निशाना

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:52 PM (IST)

राहुल गांधी ने आईएनडीआई सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी विरोध प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना (फोटो एएनआई)

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना (फोटो एएनआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के राष्ट्रपति भवन मार्च से पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आईएनडीआइ सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाना तो जरूरी ही है मगर अब उससे भी बड़ी समस्या बन चुकी वर्तमान सरकार को हटाना जरूरी है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है। अब यह सरकार डरी हुई है और अगर हम पिछले तीन-चार दिनों की तरह ही दबाव बनाते रहे तो वे गारंटी दे रहे कि यह सरकार गिर जाएगी।

चुनाव आयोग तथा सरकार के बीच गहरे सांठगांठ का दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो केवल एक सर्विस प्रोवाइडर है और उसमें इतनी हिम्मत है कि वह कहता है कि वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से नहीं मिलेगा।

चुनावों में धांधली किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में जिस तरह के परिणाम आए विशेषकर गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र उसे वे अभी तक समझ नहीं पाए कि ऐसा कैसे हुआ। इसके बाद पूरे सबूत जुटाने के बाद हमने वोट चोरी के अलग-अलग तरीकों का खुलासा किया है।

राहुल गांधी ने सेंट्रल हाल में ही देश की स्वतंत्रता की मध्यरात्रि को पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण की कुछ पंक्तियों का उल्लेख किया।

इसमें नेहरू ने कहा था-'यह भारत, पूरे एशिया और दुनिया के लिए एक अहम पल है। पूरब में आजादी का एक नया सितारा चमक रहा है, एक नई उम्मीद जगी है, एक लंबे समय से संजोया गया सपना सच हो रहा है। यह सितारा कभी न डूबे और यह उम्मीद कभी न टूटे..।

नेता विपक्ष ने नेहरू की इन पंक्तियों के जरिए वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों के संघर्ष को देश के लोकतंत्र की रक्षा की ऐतिहासिक लड़ाई बताने की कोशिश की।