सरकार ने सैन्य उप प्रमुखों के वित्तीय अधिकार पांच गुना किए
सेना की तैयारियों को मजबूती देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों के वित्तीय अधिकारों को पांच गुना तक बढ़ा दिया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:45 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। सेना की तैयारियों को मजबूती देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों के वित्तीय अधिकारों को पांच गुना तक बढ़ा दिया है। इससे उप प्रमुख 500 करोड़ रुपये तक के हथियारों और गोला-बारूद की खरीद कर सकेंगे। इससे पहले मार्च में तीनों सेनाओं के उप प्रमुखों को खास जरूरतों वाले सामान की खरीद का अधिकार दिया गया था।
पहले वे 100 करोड़ रुपये के सामान की खरीद कर सकते थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि यह फैसला रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देने की नीयत से लिया गया है।
हाल के महीनों में रक्षा मंत्रालय ने अधिकारों के विकेंद्रीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत कई उच्च अधिकारियों और संस्था प्रमुखों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों में वृद्धि की गई है। अधिकारों में यह बढ़ोतरी कई दशकों के बाद की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें