Move to Jagran APP

गांधी परिवार से आगे नहीं सोचती कांग्रेस : गोपाल कृष्ण

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ गांधी परिवार को आगे बढ़ाया जाता है। इससे आगे नहीं सोचा जाता है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 01:28 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 01:28 PM (IST)
गांधी परिवार से आगे नहीं सोचती कांग्रेस : गोपाल कृष्ण
गांधी परिवार से आगे नहीं सोचती कांग्रेस : गोपाल कृष्ण

बरेली, जेएनएन : कांग्रेस में सिर्फ गांधी परिवार को आगे बढ़ाया जाता है। इससे आगे नहीं सोचा जाता है। यह तीखा प्रहार किया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने। बुधवार को शहर आए गोपाल कृष्ण ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाने के सवाल पर न केवल जवाब दिए, बल्कि प्रियंका गांधी को बधाई भी दी। उन्होंने साढ़े चार वर्ष में केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं भी गिनाईं।

prime article banner

राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना है कि राम मंदिर निर्माण पार्टी के चुनावी एजेंडे में है, लेकिन प्रधानमंत्री के निर्देश हैं कि कानून के दायरे में मंदिर बनेगा। निर्णय का इंतजार है। सपा-बसपा गठबंधन से प्रदेश में पार्टी को नुकसान के सवाल पर कहा कि सूबे में ही नहीं देश में विपक्ष का महागठबंधन इसलिए हुआ है कि केंद्र में कमजोर और मजबूर सरकार बने। इससे भ्रष्टाचार होते रहें। सिर्फ भाजपा चाहती है देश में मजबूत सरकार बने। हाईकमान ने इस बार 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। इसलिए उप्र में 51 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य रहेगा। पिछली बार भी पार्टी को 49 फीसदी वोट मिले थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.