Move to Jagran APP

गोवा के राज्यपाल ने कहा- नोबेल पाने वाले 12 भारतीयों में से छह विदेशी, रिसर्च पर नहीं होता पर्याप्त खर्च

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि केंद्रीय बजट का छह फीसद से ज्यादा शिक्षा पर खर्च नहीं किया जाता। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कहां से आएगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 12:46 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 12:46 AM (IST)
गोवा के राज्यपाल ने कहा- नोबेल पाने वाले 12 भारतीयों में से छह विदेशी, रिसर्च पर नहीं होता पर्याप्त खर्च
गोवा के राज्यपाल ने कहा- नोबेल पाने वाले 12 भारतीयों में से छह विदेशी, रिसर्च पर नहीं होता पर्याप्त खर्च

पणजी, आइएएनएस। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भारत में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की कमी पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि नोबेल पाने वाले 12 भारतीयों में से छह विदेशी हैं। इनमें से एक मदर टेरेसा थीं।

loksabha election banner

भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर पर्याप्त खर्च नहीं करता

राष्ट्रीय समुद्र-विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर पर्याप्त खर्च नहीं करता है। राज्यपाल ने कहा, 'इस देश में केवल 12 नोबेल पुरस्कार विजेता हैं जिनमें से छह विदेशी हैं। एक मदर टेरेसा हैं इसलिए हमारे पास पांच ही हैं।'

मदर टेरेसा अल्बानियाई मूल की थीं

मदर टेरेसा को 2016 में कैथोलिक संत माना गया। कोलकाता में गरीबों के बीच काम करने के लिए उनका सम्मान किया जाता है और वह अल्बानियाई मूल की थीं।

अमेरिका और इंग्लैंड में 150 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लोग हैं

मलिक ने कहा, 'अमेरिका और इंग्लैंड में एक विश्वविद्यालय के पास करीब 150 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लोग हैं। उनके पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है और वे शिक्षा पर बहुत ज्यादा खर्च करते हैं। यह यहां नहीं हो रहा है। यहां केंद्रीय बजट का छह फीसद से ज्यादा शिक्षा पर खर्च नहीं किया जाता। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कहां से आएगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.