Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Goa Exit Poll 2022 Updates: गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच है बराबर का मुकाबला, देखें एग्जिट पोल के आंकड़ें

Goa Election Exit Poll 2022 LIVE Updates: सोमवार शाम को गोवा समेत पांचों राज्यों का एग्जिट पोल जारी होगा। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में अभी भाजपा की सरकार है। गोवा में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी है। इन्हीं पार्टियों के बीच चुनावी जंग है।

By Dhyanendra Singh ChauhanMon, 07 Mar 2022 10:12 PM (IST)
News Article Hero Image

पणजी, एजेंसियां। गोवा समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। गोवा के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया जा रहा है। टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस को 16 भाजपा को 14 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणाम 10 मार्च (गुरुवार) आएंगे। इन एग्जिट पोल से चुनाव परिणामों का अनुमान लगाना आसान हो गया है।

7 Mar 20227:55:41 PM
एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान

एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर है। एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा को भाजपा 13-17 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 12-16, आम आदमी पार्टी को 01-05 और अन्य 00-02 सीटें मिलने का अनुमान है।

7 Mar 20227:26:54 PM
आज तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 15 से 20 सीट मिलने का अनुमान है

आज तक और एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान है।
कांग्रेस 15-20
भाजपा 14-18
एमजीपी 02-05
अन्य 04

7 Mar 20226:57:28 PM
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस को 16, भाजपा को 14, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटे मिलने का अनुमान है। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव परिणाम के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

7 Mar 20226:51:49 PM
गोवा में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान

जी न्यूज के एग्जिट पोल ने गोवा में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस 14-19
भाजपा 13-18
एमजीपी 2-5
आम आदमी पार्टी 1-3
अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

7 Mar 20224:36:42 PM
गोवा में ये पार्टियां हैं चुनावी जंग में

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी है। इन्हीं पार्टियों के बीच चुनावी जंग है।

7 Mar 20224:27:27 PM
2017 में कांग्रेस ने जीती थी सबसे ज्यादा सीटें

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनकर उभरी थी। 40 विधानसभा सीट में कांग्रेस ने 17 में जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 13 व अन्य 10 ने सीटें जीती थीं। हांलाकि, भाजपा ने यहां पर गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी।

7 Mar 20224:16:29 PM
10 मार्च को आएंगे नतीजे

सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। जहां वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी, वहीं उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के आंकड़ें सामने आए हैं। 

7 Mar 20224:15:11 PM
गोवा में एक चरण में हुआ है मतदान

पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरणों में मतदान हुआ, मणिपुर में दो चरणों में मतदान हुआ और उत्तर प्रदेश में सात चरणों मतदान हुआ है।

7 Mar 20224:11:45 PM
एग्जिट पोल पर सभी की निगाहें

उत्तर प्रदेश में आज वोटिंग खत्म होने के बाद आज शाम सभी की निगाहें 2022 के एग्जिट पोल के नतीजों पर होंगी। सातवें चरण के सभी जिलों और 54 विधानसभा सीटों में मतदान समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल के निष्कर्ष जारी किए जाएंगे। यहां गोवा विधानसभा के एग्जिट पोल से जुड़े सारे अपडेट्स दिए जाएंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us