Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Goa Election Results 2022: गोवा में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, पार्टी ने जीतीं 20 सीटें, निर्दलीयों और एमजीपी का मिला साथ

Goa Election Results 2022 News Updates: गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मात्र 666 वोटों से चुनाव जीते हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में कांग्रेस को केवल 11 सीटें मिलीं हैं वहीं टीएमसी का खाता भी नहीं खुल पाया है।

By Mahen KhannaThu, 10 Mar 2022 10:32 PM (IST)
News Article Hero Image

पणजी, जेएनएन Goa Election Results 2022। गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के नतीजें आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सारे एग्जिट पोलों को धराशाई कर दिया है। बता दें कि इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल गोवा में त्रिशंकू विधानसभा दिखा रहे थे और कांग्रेस को नंबर एक पार्टी दिखा रहे थे। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 40 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा अब सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर है। इसी के साथ 3 निर्दलीयों और और 2 सीट जीतने वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक (एमजीपी) ने भाजपा को अपना समर्थन भी दे दिया है जिसके बाद राज्य में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना तय है। दूसरी ओर कांग्रेस को केवल 11 सीटें मिली हैं। वहीं टीएमसी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला है और गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 सीट जीती है। दूसरी ओर जीत का दावा ठोक रही आम आदमी पार्टी को महज 2 सीट मिली हैं और उनके सीएम फेस अमित पालेकर भी चुनाव हार गए हैं।

गौरतलब है कि पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भाजपा उम्मीदवार से 716 वोटों से हार गए हैं। वहीं सीएम प्रमोद सावंत मात्र 666 वोटों से चुनाव जीतकर अपनी साख बचा पाएं हैं।

10 Mar 202210:23:11 PM
सभी सीटों के नतीजे घोषित

गोवा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं। pic.twitter.com/e5xcP7INRD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 202210:23:11 PM
सभी सीटों के नतीजे घोषित

गोवा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं। pic.twitter.com/e5xcP7INRD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 202210:22:52 PM
सभी सीटों के नतीजे घोषित

गोवा चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं। pic.twitter.com/e5xcP7INRD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 202210:09:59 PM
फडणवीस का दावा-भाजपा के पास 25 सीटें

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज नतीजों के बाद प्रेस कान्फ्रेंस करके 25 सीटें होने का दावा किया है। फडणवीस के अनुसार भाजपा को 20 सीटें मिलीं हैं और साथ ही एमजीपी ने उन्हें समर्थन पत्र भी दे दिया है। गौरतलब है कि 3 निर्दलीय विधायक पहले ही भाजपा का समर्थन कर चुके हैं।

Weve won 20 seats. MGP has also given us a letter of support. 3 independent MLAs have also supported us. So now we are 20+3+2 =25. There is a possibility that more candidates will join us. So we are forming the govt: BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/feEnOXtNjm

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202210:03:46 PM
3 निर्दलीयों ने भाजपा को दिया समर्थन

3 independent MLAs have given us their letter of support, so we will form the government with full majority: Goa BJP president Sadanand Shet Tanavade#GoaElections pic.twitter.com/kYTo6yfdf4

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202210:00:58 PM
सावंत ने जीत का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को दिया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नतीजों की घोषणा के बाद कहा कि हमारी कोशिश 22+ सीट जीतने की थी लेकिन हम 3 सीट 77 मतों से हार गए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम 22+ सीट जीतते। उन्होंने साथ ही जीत का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और अन्य पार्टी नेताओं को दिया।

10 Mar 20225:24:07 PM
38 सीटों के नतीजे घोषित
blog images
10 Mar 20224:56:45 PM
वोटों का बंटवारा हमारी उम्मीद से कम हुआः पी चिदंबरम

#GoaElectionResult2022 Split in votes among various parties ended up in our numbers being less than what we had hoped for...BJP won by a little over 33% of votes, remaining votes got divided...: Congress pic.twitter.com/u7qlpL7Hxh

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20224:06:08 PM
इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी अब तक के आंकड़ें
blog images
10 Mar 20223:39:23 PM
यह चुनाव मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण थाः सावंत

गोवा में अब नतीजे घोषित होने लगे हैं। इस बीच सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि यह चुनाव उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि वे राज्यवार प्रचार कर रहा थे लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र तक नहीं पहुंच सके इसलिए कार्यकर्ताओं ने ही उनके लिए प्रचार किया। 

It was very challenging for me as I was campaigning state-wise but couldnt reach my own constituency. My workers campaigned for me. Ive won with low margins but we (BJP) have won with a majority. Its a big deal.20 seats confirmed,3 confirmed their support: Goa CM Pramod Sawant pic.twitter.com/PtpR8XD4CQ

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20223:09:32 PM
लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसाः देवेंद्र फडणवीस

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रुझानों के बाद कहा कि गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। फडणवीस ने कहा कि हमारे साथ निर्दलीय उम्मीदवार आ रहे हैं। एमजीपी भी हमारे साथ आ रहा है और सबको साथ लेकर हम अपनी सरकार बनाएंगे।

People of Goa have given us a clear majority. We will get 20 seats or even 1-2 seats more. People have shown faith in PM Modi. Independent candidates are coming with us. MGP is also coming with us and taking all together, we will form our govt: BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/s1lvXrL6Zv

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20222:53:34 PM
भाजपा को दो निर्दलीयों का मिला समर्थन

#GoaElection2022 कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 20221:39:28 PM
गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआतः केजरीवाल

गोवा में AAP ने दो सीटें जीती हैं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 20221:35:28 PM
कांग्रेस नेता ने कहा-हार स्वीकार करनी होगी

हम सिर्फ 12 सीट जीते हैं, हमें हार स्वीकार करना होगा..ये निर्णय गोवा की जनता का है। हम विपक्ष के रूप में मज़बूती से कार्य करेंगे: कांग्रेस नेता माइकल लोबो #GoaElections2022 pic.twitter.com/QvBtbofoSH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 20221:06:54 PM
प्रमोद सावंत ने कहा-एमजीपी और निर्दलीय के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार

गोवा में भाजपा रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा यहां बहुमत से सिर्फ दो सीट की दूरी पर है। इस बीच गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) व निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से सरकार बनाएंगे।

BJP will form the government in Goa; We will take MGP and independent candidates with us, says Goa CM and BJP leader Pramod Sawant pic.twitter.com/L7wZLTS5mV

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20221:02:33 PM
पणजी से भाजपा उम्मीदवार का आरोप, पार्टी ने उत्पल पर्रिकर का दिया साथ

पणजी से भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद उन्होंने कहा, बीजेपी कैडर ने मेरे लिए नहीं बल्कि विपक्ष के उम्मीदवार के लिए काम किया। मैंने बीजेपी और कांग्रेस से लड़ाई लड़ी है। यह कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्थन के कारण है कि हम सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे। 

Disappointed as far as results are concerned. BJP cadre didnt work for me but for Oppn candidate. I fought BJP & Congress. Its due to the support of a few workers & supporters that we managed to retain the seat: Atanasio Monserrate, BJP candidate from Panaji#GoaElections2022 pic.twitter.com/1NKTLzmCx6

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202212:33:42 PM
राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता

गोवा में भाजपा नेता आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा ठोक सकते हैं। फिलहाल भाजपा 19 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

#GoaElections2022 | Bharatiya Janata Party leaders to meet Goa Governor P.S.Sreedharan Pillai today to stake claim for government formation in the state

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202212:09:01 PM
उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे

 पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर 674 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10 Mar 202211:52:53 AM
अपनी लड़ाई से संतुष्ट लेकिन नतिजों से थोड़ा हताशः उत्पल पर्रिकर

पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार और मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा कि वे अपनी लड़ाई से संतुष्ट हैं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अच्छी लड़ाई थी, मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं।

"As an Independent candidate it was a good fight, I thank the people. Satisfied with the fight but result is little disappointing," says Utpal Parrikar, son of late CM Manohar Parrikar, as he leaves from counting centre.

He is trailing by 713 votes in Panaji#GoaElections2022 pic.twitter.com/yiDIoWawkv

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202211:41:04 AM
उत्पल पर्रिकर 713 वोटों से फिर पीछे

रुझानों में एक बार फिर पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी से पीछे हो गए हैं। वे भाजपा के अतानासियो मोनसेरेट से 713 वोटों से पीछे हैं।

10 Mar 202211:31:54 AM
बहुमत से तीन कदम दूर भाजपा

बार-बार बदलते रुझानों में भाजपा अब केवल 18 सीटों के साथ बहुमत से तीन कदम दूर है। वहीं कांग्रेस अब 12 सीटों पर खिसक गई है।

10 Mar 202211:24:55 AM
भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को अभी तक 33.4 फीसद वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 22.7 फीसद वोट मिले हैं।

10 Mar 202211:19:40 AM
प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संशय

बीजेपी नेता विश्वजीत राणे ने रुझानों के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा इस बार गोवा चुनाव में जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने घोटालेबाजों, बाहरी लोगों को खारिज कर दिया है। प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा।

#GoaElections | We will sweep this Goa election. People have rejected scamsters, outsiders. They have voted for a party that works for the people of Goa: BJP leader Vishwajit Rane

"Party leadership will decide," he says, on being asked if Pramod Sawant will continue as the CM. pic.twitter.com/C7bJ4NErfD

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202211:05:56 AM
आप के सीएम फेस तीसरे नंबर पर पहुंचे

रुझानों में गोवा की सेंट क्रूज सीट से आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पहले पर और भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

10 Mar 202210:40:10 AM
गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट कियाः गोवा कांग्रेस अध्यक्ष

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर का शुरुआती रुझानों के बाद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है,  हम रुझान देख रहे हैं।

#GoaElections | We are watching the result trends; People of Goa have voted for change: Girish Chodankar, Goa Congress President pic.twitter.com/rmaRh8jgTn

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 202210:36:49 AM
नवेलिम सीट पर टक्कर की लड़ाई

नवेलिम सीट पर टक्कर की लड़ाई चल रही है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच केवल 4 वोटों का अंतर है। वहीं साकेलिम सीट से सीएम प्रमोद सावंत लगातार पीछे चल रहे हैं। 

10 Mar 202210:25:22 AM
भाजपा फिर बहुमत की ओर

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने एकबार फिर पासा पलटते हुए 18 सीट पर बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस अब 13 सीटों पर आ गई है।

10 Mar 202210:12:08 AM
उत्पल पर्रिकर हुए आगे, भाजपा उम्मीदवार को छोड़ा पीछे

रुझानों में पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर अब पणजी से आगे हो गए हैं। 

10 Mar 20229:54:01 AM
बहुमत के करीब पहुंची भाजपा

रुझानों में एकबार फिर भाजपा उलटफेर करते हुए बहुमत के करीब पहुंच गई है। भाजपा को 18 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली है।

10 Mar 20229:31:20 AM
उत्पल पर्रिकर और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पीछे

रुझानों में सांकेलिम में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सगलानी आगे चल रहे हैं, बता दें कि इस सीट पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी पणजी से पीछे चल रहे हैं। 

10 Mar 20229:16:06 AM
पणजी में भाजपा आगे

चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। #GoaElections2022

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 20229:10:40 AM
टीएमसी के खाते में 6 सीट

रुझानों में ममता बेनर्जी की पार्टी टीएमसी के खाते में 6 सीट हो गई हैं। वहीं अन्य के खाते में भी एक सीट आ गई है।

10 Mar 20228:59:13 AM
रुझानों में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस बहुमत के करीब

 रुझानों में एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस 17 सीटों के साथ बहुमत के करीब पहुंच गई है। वहीं भाजपा अभी 14 सीटों पर और टीएमसी 4 सीटों पर आगे है।

10 Mar 20228:51:19 AM
13 सीटों पर पहुंची भाजपा

शुरुआती रुझानों में अब भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा को 13, कांग्रेस को 9 और टीएमसी के खाते में 4 सीट हो गई है।

10 Mar 20228:43:21 AM
कांग्रेस को 7, भाजपा को 4 और टीएमसी के खाते में अभी 2 ही सीट

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को 7, भाजपा को 4 और टीएमसी के खाते में अभी 2 ही सीट आई है। हालांकि निर्दलीय को अभी कोई भी सीट नहीं मिली है।

10 Mar 20228:32:07 AM
भाजपा 3 सीटों से निकली आगे

 शुरुआती रुझानों में भाजपा को 3 सीटें मिल गई है। वहीं कांग्रेस, टीएमसी और अन्य के खाते में अभी एक ही सीट है।

10 Mar 20228:27:25 AM
भाजपा को भी एक सीट

शुरुआति रुझानों में अन्य के बाद भाजपा को भी एक सीट मिल गई है। 

10 Mar 20228:25:27 AM
प्रमोद सावंत पहुंंचे मंदिर

 गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों की उलटी गिनती शुरू होते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने श्री दत्ता मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#GoaElections2022 | Goa CM Pramod Sawant offers prayers at Sri Datta Temple as the countdown begins for the results of the Goa Assembly polls pic.twitter.com/IW47rDjMbf

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20228:12:46 AM
पहला रुझान अन्य के खाते में

 गोवा विधानसभा का पहला रुझान आ गया है। बता दें कि पहले रुझान में अन्य को एक सीट मिली है।

10 Mar 20227:56:48 AM
कांग्रेस ने रिजल्ट से पहले ही राज्यपाल से मांगा समय

गोवा में मतगणना शुरू होने से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार मतगणना शुरू होने से पहले ही गोवा पहुंचे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है।

10 Mar 20227:48:12 AM
स्ट्रांग रूम खोले गए

कलेक्टर रुचिका कटियाली ने बताया कि स्ट्रांग रूम उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में खोले गए हैं। पोस्टल बैलेट को भी सुरक्षा कर्मियों के एक निर्धारित कॉरिडोर के माध्यम से मतगणना हॉल में ले जाया जाएगा। 

Goa | The strong rooms have just been opened in the presence of candidates&observers. Postal ballots will be taken to the counting halls through a dedicated corridor of security personnel. Counting for South Goa will be done at Damodar College: Collector Ruchika Katiyal pic.twitter.com/APJLOv1U6Z

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20227:38:37 AM
दक्षिण गोवा के मडगांव मतगणना केंद्र पर हलचल तेज

गोवा के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है, मतगणना 8 बजे शुरू होगी। वहीं दक्षिण गोवा के मडगांव मतगणना केंद्र से तस्वीरें आनी शुरू हो गई है।

दक्षिण गोवा: गोवा के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तैयारियां चल रही हैं, मतगणना 8 बजे शुरू होगी। तस्वीरें मडगांव मतगणना केंद्र से हैं। #GoaElections2022 pic.twitter.com/giskKmfYKl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022
10 Mar 20227:12:04 AM
मतगणना केंद्र की तस्वीरें आईं सामने

Goa set for counting of votes from 8 am; Visuals from Altinho, Panaji#GoaElections2022 pic.twitter.com/RAqSBuIGWI

— ANI (@ANI) March 10, 2022
10 Mar 20227:01:06 AM
शाम 4 बजे बीजेपी ने बुलाई बैठक
blog images

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इधर रुझानों से पहले कहा कि पार्टी ने सभी उम्मीदवारों के साथ एक मीटिंग आयोजित की थी। मीटिंग में राज्य के पार्टी अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि मौज़ूद थे। उन्होंने बताया कि बैठक में जीत के बाद सभी उम्मीदवारों को 4 बजे पार्टी कार्यालय में बुलाया है।

10 Mar 20226:43:18 AM
कांग्रेस व सहयोगी पार्टी नेताओं ने की बैठक

पणजी में कांग्रेस व इसके सहयोगी पार्टी नेताओं की बैठक हुई। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, सहयोगी दलों समेत हमारी पूरी पार्टी एकमत है, गोवा में हमारी सरकार बनाने को लेकर हमें पूरा विश्वास है। यह जानकर मुझे खुशी हुइ कि अन्य पार्टियां भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती हैं।

10 Mar 20226:39:19 AM
वर्तमान में बीजेपी की है सरकार

वर्तमान में गोवा में बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) हैं। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत मिली थी जिसके बावजूद वह सरकार बनाने में असफल रही थी। वहीं 13 सीट जीतने वाली बीजेपी ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता की चाबी हासिल कर ली थी। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का खाता तक नहीं खुला था, जबकि एमजीपी को 3 और अन्य के खाते में 7 सीटें आई थीं।

10 Mar 20226:37:26 AM
एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा

 पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और 7 मार्च को यूपी में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल सामने आएं हैं। इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा दिखाई गई है जिसमें भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनते दिखाया गया है। बता दें कि इस बार के चुनाव में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है।

10 Mar 20226:36:05 AM
इस रिजल्ट में सबकी निगाहें

 सीएम और भाजपा नेता प्रमोद सावंत, विपक्षी नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत, भाजपा नेता रवि नाइक, पूर्व सीएम और टीएमसी उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ, निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पारसेकर और पूर्व सीएम विजय सरदेसाई के ऊपर इस बार सबकी निगाहें होंगी। वहीं गोवा के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर (Utpal Parikar) जो इस बार भाजपा को छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं उनका रिजल्ट भी देखने वाला होगा। दूसरी ओर आप ने इस बार सीएम कैंडिडेट अमित पालेकर (Amit Palekar) को बनाया है जिनकी हार पार्टी को बड़ा डेंट दे सकती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us