Move to Jagran APP

गोवा: 16 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में BJP MLA के खिलाफ आरोप तय

पणजी से भाजपा विधायक के खिलाफ एक 16 साल की बच्ची का यौन उत्पीडन करने के लिए एक अदालन ने आरोप तय कर दिए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 09:50 AM (IST)
गोवा: 16 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में BJP MLA के खिलाफ आरोप तय
गोवा: 16 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में BJP MLA के खिलाफ आरोप तय

 पणजी (गोवा) एएनआइ। पणजी के भाजपा विधायक अटानासियो मोनसेरेट के खिलाफ 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीडन के आरोप तय कर दिए गए हैं।उत्तरी गोवा एंव जिला सत्र अदालत के जज शेरिन पॉल ने मोनसेरेट  के खिलाफ आरोप तय किए हैं। बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद पिछले साल उत्तरी गोवा जिला अदालत में 250 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। 

loksabha election banner

 IPC की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज

55 वर्षीय मोनसेरेट पर भारतीय दंड संहिता IPC की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मोनसेरेट को पांच मई, 2016 को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, वह जमानत पर हैं। विधायक पहले ही अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर चूके हैं। उन्होंने कहा था कि वह बेगुनाह हैं और उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है।

पीड़िता ने लगाया था ये आरोप 

पीड़िता ने 2016 में पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में कहा था कि मोनसेरेट ने नशीला पदार्थ का सेवन कराकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। उस वक्त उसकी उम्र महज 16 साल थी। इतना ही नहीं लड़की ने ये भी आरोप लगाया था कि उसकी मां ने 50 लाख में उसे मोनसेरेट को बेच दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.