Move to Jagran APP

जी. किशन रेड्डी का ओवैसी को जवाब, कहा- हमारे पास रोहिंग्याओं की पूरी जानकारी, पुलिस करती है मॉनिटरिंग

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि उनके पास हैदराबाद में रह रहे रोहिंग्याओं की पूरी जानकारी है। पुलिस लगातार उनकी मॉनिटरिंग करती है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ पाकिस्तानी भी अवैध तरीके से रहते हैं।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:11 AM (IST)
जी. किशन रेड्डी का ओवैसी को जवाब, कहा- हमारे पास रोहिंग्याओं की पूरी जानकारी, पुलिस करती है मॉनिटरिंग
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी। (फोटो- एएनआइ)

हैदराबाद, एएनआइ। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि उनके पास हैदराबाद में रह रहे रोहिंग्याओं की पूरी जानकारी है। राज्य की पुलिस लगातार उनकी मॉनिटरिंग करती है। यहां कुछ पाकिस्तानी भी अवैध तरीके से रह रहे हैं। भाजपा नेता ने यह बात एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जवाब देते हुए कही। ओवैसी ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी और रोहिंग्या यहां रहते हैं, रेड्डी क्या कर रहे हैं?

loksabha election banner

ओवैसी ने रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के एक नेता ने कहा कि भाजपा अगर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GHMC) जीतती है तो वह ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेगी और पाकिस्तानियों व रोहिंग्याओं को यहां से बाहर कर देगी। उनके नेता सिकंदराबाद से सांसद हैं और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। अगर पाकिस्तानी और रोहिंग्या यहां रहते हैं, तो वह क्या कर रहे हैं?

ओवैसी के इस बयान का जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा कि रोहिंग्याओं को लेकर हमारे पास पूरी जानकारी है। यहां  रोहिंग्याओं की एक कॉलोनी भी है। पुलिस इसकी नियमित तौर पर निगरानी करती है। कुछ स्थानों पर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़ गए। इस मामले में, कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। एक्सपायरी पासपोर्ट वाले कुछ पाकिस्तानी भी यहां रहते हैं। 

जीएचएमसी के चुनाव 1 दिसंबर को होने हैं और 4 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने चुनाव प्रचार किया। उन्होंने एआइएमआइएम और टीआरएस पर आरोप लगाया कि वे अवैध प्रवासियों को राज्य की मतदाता सूची में जगह देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। मंगलवार को, तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बांदी संजय कुमार ने कहा था कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और एआइएमआइएम प्रमुख रोहिंग्या, पाकिस्तानी और अफगान मतदाताओं से वोटिंग कराकर जीएचएमसी चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.