Move to Jagran APP

अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, न्यायिक स्वतंत्रता को लेकर दिया बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा मिलने और लोकसभा की सदस्यता रद्द होने पर जर्मनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जर्मनी ने कहा कि हमें भरोसा है कि मामले में न्यायिक स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों के मानकों को लागू किया जाएगा। (फाइल फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Thu, 30 Mar 2023 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 09:51 AM (IST)
अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, न्यायिक स्वतंत्रता को लेकर दिया बयान
अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का मामला विदेश में भी तूल पकड़ता जा रहा है। देश की राजनीति में तो इसको लेकर तो घमासान मचा ही हुआ है, लेकिन अब विदेशों से भी इसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने राहुल गांधी विवाद को लेकर टिप्पणी की है।

loksabha election banner

राहुल गांधी विवाद पर क्या बोला जर्मनी?

जर्मनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत में विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आए अदालत के फैसले और उनकी संसद सदस्यता रद्द होने के मामले पर नजर बनाए हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी फैसले के खिलाफ अपील करने की स्थिति में हैं। अपील के बाद स्पष्ट होगा कि कि फैसला कायम रहेगा या नहीं और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने का कोई आधार है या नहीं। हम उम्मीद करते हैं कि न्यायिक स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा जर्मनी को शुक्रिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया के लिए जर्मनी को शुक्रिया कहा है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा, "राहुल गांधी के उत्पीड़न के माध्यम से भारत में लोकतंत्र के साथ समझौता किया जा रहा है। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"

अमेरिका ने क्या कहा था?

जर्मनी से पहले इस मामले में अमेरिकी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था कि हम भारतीय अदालतों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता के लिए भारत सरकार के साथ है।

मोदी सरनेम पर की थी विवादित टिप्पणी

गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया है। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट से सजा मिलने के बाद बाद लोकसभा सदस्य (सांसद) के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.