Move to Jagran APP

सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकते हैं अशोक गहलोत, राजस्थान की राजनीति में उथल-पुथल पर होगी चर्चा

Rajasthan Political Crisis ऐसी खबर है कि गहलोत दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। दरअसल वे सोनिया गांधी से जयपुर में हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बारे में जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार वे 30 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेंगे।

By JagranEdited By: Monika MinalPublished: Wed, 28 Sep 2022 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 02:44 PM (IST)
सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकते हैं अशोक गहलोत, राजस्थान की राजनीति में उथल-पुथल पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकते हैं अशोक गहलोत

नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान की राजनीति में इन दिनों हलचल मची है और इन दिनों कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामा जारी है।  बुधवार को सूत्रों की ओर से मिली जानकारी में बताया गया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

loksabha election banner

पार्टी में अध्यक्ष पद पर इस बार किसी भी गांधी परिवार के सदस्य के नहीं होने की बात कही गई है। इसके बाद शशि थरूर और अशोक गहलोत ही उम्मीदवार हैं। साथ ही गहलोत यदि अध्यक्ष चुने जाते हैं तो राजस्थान का राज काज किसके हाथ होगा इसपर भी हंगामा जारी है। 

30 सितंबर तक दिल्ली में रुकेंगे गहलोत 

ऐसी खबर है कि गहलोत दिल्ली जाएंगे और सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। दरअसल वे सोनिया गांधी से जयपुर में हो रही राजनीतिक सरगर्मियों के बारे में जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार वे 30 सितंबर तक दिल्ली में ही रहेंगे। कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग फिर से पार्टी अध्यक्ष के लिए गहलोत के नाम का प्रस्ताव दे रही है। इस मामले में आज शाम तक अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

राजस्थान में सियासी संकट 

सूत्रों ने यह भी बताया कि राजस्थान में जारी संकट भी अगले दो दिनों में खत्म कर लिया जाएगा। गहलोत कैंप के विधायक सचिन पायलट के विरोध में हैं। बता दें कि पायलट भी अभी दिल्ली में ही हैं। गहलोत यदि पार्टी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाते हैं तो राजस्थान के नए मुख्यमंत्री सचिन पायलट ही होंगे।

सचिन पायलट की चुप्पी बरकरार 

अब तक पायलट ने मामले पर चुप्पी साध रखी है जिसे गंभीर माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए भी फैसला जल्द लिया जाएगा। कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान संसदीय मामलों के मंत्री शांति धारीवाल, पार्टी चीफ व्हिप महेश जोशी और RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में बने हुए हैं गहलोत, उम्मीदवारी बचाने को कई नेता सक्रिय

आलाकमान को मंजूर नहीं गहलोत समर्थकों की तीन शर्तें, कांग्रेस विधायक बोला - अल्पमत में सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.