छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गांधी, गाय और गांव को भूपेश सरकार ने बनाया हथियार
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने इसे गांधीवादी मॉडल ग्राम स्वराज और गाय से जोड़ा है।
रायपुर, आइएएनएस। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्राथमिकता देते हुए, छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने इसे गांधीवादी मॉडल 'ग्राम स्वराज' और गाय से जोड़ा है। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है, 'तेंदू पट्टा संग्राहकों का बोनस बढ़ा दिया है, 400 यूनिट तक बिजली के उपयोग के बिलों को आधा कर दिया है। इसके बाद अब सरकार अधिक से अधिक गौशालाओं के निर्माण और गांवों में गरीबों को रियायती राशन उपलब्ध कराने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाचार एजेंसी आइएएनएस को बताया कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आई है, और वह 'ग्राम स्वराज' के उनके विचार को साकार करने की दिशा में काम करेगी। भाजपा ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
आवारा पशु एक बड़ी चुनौती
राज्य में आवारा पशु एक बड़ी चुनौती है, 1.28 करोड़ पशुओं में से 30 लाख आवारा हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि 30 हजार एकड़ भूमि ग्रामीणों ने खुद को प्रदान किया, सरकार ने अब-तक 2 हजार आश्रयों का निर्माण किया है और अगले साल तक और एक हजार के निर्माण की योजना है।
बगैर सरकारी मदद के गौशाला का निर्माण
उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के कंदेल गांव के निवासियों ने बिना किसी सरकारी मदद के गौशाला का निर्माण किया है। अधिकारी ने कहा, 'कंदेल गांव का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां के ग्रामीणों ने अंग्रेजों द्वारा नहर के पानी पर लगाए गए कर के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था, जिसमें महात्मा गांधी ने भी भाग लिया था।'
गांधी विचार यात्रा
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर राज्य सरकार ने कंडेल से सप्ताह भर चलने वाली गांधी विचार यात्रा शुरू की। इस राज्यव्यापी यात्रा के बाद राज्य में सभी ब्लॉकों में सप्ताह भर की यात्रा होगी।राज्य सरकार के ग्राम स्वराज मॉडल का लक्ष्य प्रत्येक गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को पोषण, खुदरा, स्वास्थ्य और राशन से संबंधित पांच योजनाएं शुरू कीं।
मॉडल का लक्ष्य
राज्य सरकार के ग्राम स्वराज मॉडल का लक्ष्य प्रत्येक गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को पोषण, खुदरा, स्वास्थ्य और राशन से संबंधित पांच योजनाएं शुरू कीं।अधिकारी ने कहा 'अगर लोगों के पास पैसा होगा तभी उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, जो अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगी और हम इसी के कोशिश में हैं।
भाजपा का आरोप राजनीति कर रही कांग्रेस
हालांकि, विपक्ष कांग्रेस सरकार के प्रयासों में राजनीति देख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, 'भाजपा ने कभी भी कांग्रेस के विपरीत राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश नहीं की। जो ऐसा करने के लिए मवेशी और गांधी का उपयोग कर रही है। भाजपा के राज्य किसान मोर्चा की प्रमुख पूनम चंद्राकर ने कहा, 'इन गौशालाओं में गायों के लिए चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गायों की हालत खराब है और राज्य सरकार राजनीति में व्यस्त है।'