Move to Jagran APP

भाजपा औऱ कांग्रेस के समर्थन में भारत ही नहीं अमेरिका से बन रहा माहौल, जानिए- क्या है स्ट्रेटजी

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ द बीजेपी के अमेरिकी चैप्टर में 4,000 सदस्य हैं जो फोन कैंपेन और सोशल मीडिया संदेशों के जरिये इस काम में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 09:47 AM (IST)
भाजपा औऱ कांग्रेस के समर्थन में भारत ही नहीं अमेरिका से बन रहा माहौल, जानिए- क्या है स्ट्रेटजी
भाजपा औऱ कांग्रेस के समर्थन में भारत ही नहीं अमेरिका से बन रहा माहौल, जानिए- क्या है स्ट्रेटजी

क्ला‌र्क्सबर्ग (मैरीलैंड), रायटर। अमेरिका में रह रहे अधिकांश भारतीयों का मानना है कि अगले साल होने जा रहे आम चुनावों में नरेंद्र मोदी को और पांच साल के लिए मौका दिया जाना चाहिए। इसके लिए वे वहां रहकर भी भारत में मोदी के समर्थन में अभियान चला रहे हैं। इसके लिए वे जानने वालों, स्कूली सहपाठियों, नाते-रिश्तेदारों को फोन कर रहे हैं और उन्हें संदेश भेज रहे हैं।

loksabha election banner

ऐसे लोगों में आइटी कंसल्टेंट मधु बेल्लम (47) जैसे लोग शामिल हैं जो दो दशकों से अमेरिका में रह रहे हैं। मधु की कांटेक्ट लिस्ट में ऐसे करीब 1,500 लोगों के नाम हैं। वहीं, 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ द बीजेपी' के अमेरिकी चैप्टर में 4,000 सदस्य हैं जो फोन कैंपेन और सोशल मीडिया संदेशों के जरिये इस काम में अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं।

संगठन के प्रसीडेंट कृष्णा रेड्डी का अनुमान है कि उनके नेटवर्क में करीब तीन लाख समर्थक हैं। भाजपा के विदेशी मामलों के प्रकोष्ठ के प्रमुख विजय चौथवाले बताते हैं कि 20 देशों में मोदी समर्थक इस अभियान में मदद कर रहे हैं। अमेरिका के अलावा इन देशों में ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कुछ हिस्से शामिल हैं। लेकिन 40 लाख भारतीय अमेरिकियों का प्रभाव सबसे ज्यादा है।

कांग्रेस के लिए भी चल रहा अभियान

'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस डिपार्टमेंट' भी अमेरिका में भाजपा की ही तरह अपनी पार्टी के लिए अभियान चला रहा है। इसके चेयरमैन सैम पित्रोदा ने बताया कि सदस्यों से सोशल मीडिया और फोन के जरिये भारत में अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए कहा गया है। लेकिन उन्हें मतदाताओं से बात करने की मनाही है। शिकागो में रहने वाले पित्रोदा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.