Move to Jagran APP

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत को संदेश, कोरोना से मिलकर जीतेंगे, फ्रांस हरसंभव मदद के लिए तत्पर

भारत को फ्रांस की ओर से दी जाने वाली मदद का एलान किया है। मंत्रालय ने कहा कि मुश्किल वक्त में दोनों देश हमेशा साथ खड़े रहे हैं। यह एकजुटता दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और यहां के लोगों की दोस्ती के केंद्र में है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 10:37 PM (IST)
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत को संदेश, कोरोना से मिलकर जीतेंगे, फ्रांस हरसंभव मदद के लिए तत्पर
इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में फेसबुक पोस्ट लिखकर सहयोग का भरोसा दिलाया।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना के इस संकट काल में एक के बाद एक देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को हिंदी में फेसबुक पोस्ट करते हुए भारत के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में फ्रांस हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।

loksabha election banner

मैक्रों ने कहा- कोरोना महामारी के चलते भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा

मैक्रों ने कहा, 'हम जिस महामारी से गुजर रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं। हम सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुटे हैं।' 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना से मिलकर जीतेंगे, भारत को देंगे आठ ऑक्सीजन जेनरेटर 

उन्होंने आगे लिखा, 'एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है। यह दोनों देशों के बीच की मित्रता के केंद्र में है। हम साथ मिलकर जीतेंगे।' फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत को मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और आठ ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की भी बात कही है।

यह जनरेटर अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनरेटर आसपास की हवा से ऑक्सीजन उत्पादन करने में सक्षम है। यह जनरेटर किसी अस्पताल को ऑक्सीजन के मामले में 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालय एवं विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फ्रांसीसी कंपनियां भी इस दिशा में एकजुटता दिखा रही हैं।

फ्रांस ने मुश्किल वक्त में भारत को मदद देने का किया एलान

फ्रांस में यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्रालय ने भी भारत को फ्रांस की ओर से दी जाने वाली मदद का एलान किया है। मंत्रालय ने कहा कि मुश्किल वक्त में दोनों देश हमेशा साथ खड़े रहे हैं। यह एकजुटता दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और यहां के लोगों की दोस्ती के केंद्र में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.