Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा साथ, पार्टी पर लगाए ये आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में ‘अचेत अवस्था में है। वे 45 साल से पार्टी के सदस्य थे।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:33 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा साथ, पार्टी पर लगाए ये आरोप
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा साथ, पार्टी पर लगाए ये आरोप

नई दिल्ली ,एजेंसी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश में ‘अचेत' अवस्था में है और संगठन में नई जान फूंकने के लिए पार्टी ने पिछले चार साल में कुछ नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे दो वाक्य के पत्र में देव ने कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। बता दें कि वे तकरीबन 45 साल से कांग्रेस के सदस्य थे। हाल में उन्हें पार्टी की नवगठित आदिवासी शाखा ‘अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस' का अध्यक्ष बनाया गया था। साल 2011 में कांग्रेस सरकार के दौरान वह केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री रह चुके हैं।

loksabha election banner

देव आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने तो मेरी ओर से जाहिर की गई चिंताएं और मेरे सुझाव को भी नहीं पढ़े, ऐसे में उन पर अमल करने की बात क्या करूं? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को छोड़ने का फैसला करना काफी तकलीफदेह है, मैंने 45 साल तक इसकी सेवा की है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में अपने भविष्य की रणनीति तय करेंगे और राजनीति छोड़न से इन्कार किया है। 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। माल्दा (उत्तर) से पार्टी सांसद मौसम बेनजीर नूर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। दिवंगत कांग्रेस नेता एबीए गनी खान चौधरी की भतीजी नूर ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना' में ममता बनर्जी से मुलाकात की, जिसके बाद उनके टीएमसी में शामिल होने की घोषणा की गयी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.