Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने कहा- नरसिम्हा राव के साथ मनमोहन सिंह को भी मिले भारत रत्न

मोइली ने कहा कि नरसिम्हा राव भारत रत्न सम्मान पाने के लिए पूरी तरह पात्र हैं लेकिन देश के आर्थिक सुधार में मनमोहन सिंह के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:59 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने कहा- नरसिम्हा राव के साथ मनमोहन सिंह को भी मिले भारत रत्न
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने कहा- नरसिम्हा राव के साथ मनमोहन सिंह को भी मिले भारत रत्न

बेंगलुरु, प्रेट्र। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए। तेलंगाना विधानसभा ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

राव भारत रत्न के लिए पूरी तरह पात्र, लेकिन मनमोहन को भी नकारा नहीं जा सकता: मोइली

मोइली ने कहा कि नरसिम्हा राव भारत रत्न सम्मान पाने के लिए पूरी तरह पात्र हैं, लेकिन देश के आर्थिक सुधार में मनमोहन सिंह के योगदान को भी नकारा नहीं जा सकता।

नरसिम्हा राव ने मनमोहन के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था को सुधारा था

नरसिम्हा राव जब पीएम बने थे, उस समय देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था को सुधारा था। इसलिए यह उचित होगा कि नरसिम्हा राव के साथ मनमोहन सिंह को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। बता दें कि नरसिम्हा राव सरकार में मनमोहन सिंह वित्तमंत्री थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.