Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक बताया

भाजपा सांसद ने कहा कि अंग्रेजों ने सत्याग्रह के चलते देश नहीं छोड़ा था। अंग्रेजों ने निराश होकर भारत छोड़ा था। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा हो गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 03:04 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 07:22 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक बताया
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद हेगड़े ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक बताया

बेंगलुरु, एएनआइ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगडे़ ने महात्मा गांधी पर हमला करते हुए उनके नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता संघर्ष को नाटक करार दिया है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर कन्नड़ से लोकसभा सांसद हेगड़े ने कहा कि समूचा स्वतंत्रता संघर्ष ब्रिटिश सरकार की सहमति और समर्थन से रचा गया था।

loksabha election banner

सामंजस्य के आधार पर रचा गया स्वतंत्रता संग्राम था

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद ने कहा कि तथाकथित नेताओं में से किसी ने एक बार भी पुलिस की मार नहीं खाई थी। यह वास्तविक लड़ाई नहीं थी। यह सामंजस्य के आधार पर रचा गया स्वतंत्रता संग्राम था। हेगड़े इतने पर ही नहीं रुके।

भाजपा सांसद ने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह को नाटक बताया

उन्होंने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह को भी नाटक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थक कहते हैं कि आमरण अनशन और सत्याग्रह से भारत को आजादी मिली। यह सही नहीं है।

अंग्रेजों ने सत्याग्रह के चलते नहीं, निराश होकर भारत छोड़ा था

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगडे़ ने कहा कि अंग्रेजों ने सत्याग्रह के चलते देश नहीं छोड़ा था। अंग्रेजों ने निराश होकर भारत छोड़ा था। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा हो गए।

झारखंड के भाजपा सांसद आज लोकसभा में देंगे धरना

चाईबासा नरसंहार में हुई सात आदिवासियों की हत्या और लोहरदगा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर राज्य के भाजपा सांसद सोमवार को लोकसभा में धरना देंगे। बता दें चाईबासा नरसंहार को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अमित शाह से पिछले दिनों मुलाकात की थी और इस मामले की जांच सीबीआइ या एनआइए से कराने की मांग की थी।

गोली नहीं, मीठी बोली है भारत की पहचान : नकवी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की पहचान गोली नहीं, बल्कि मीठी बोली है। जो लोग गोली की बात करते हैं, उनमें देश हित की बात है ही नहीं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं।

विपक्ष वोट बैंक के लिए माहौल खराब कर रही

उत्तर प्रदेश से सटे नवाबगंज में मीरी पीरी खालसा अकादमी में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे नकवी रविवार को पंतनगर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नागरिक संशोधन काननू के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले युवक के मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन विपक्ष वोट बैंक के लिए माहौल खराब करने का काम कर रहा है। इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.