विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SC के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, खरगे ने किया एलान

Published: Tue, 19 Aug 2025 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2025 01:16 PM (IST)

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुरदर्शन रेड्डी को INDIA ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी। (फाइल फोटो)
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुरदर्शन रेड्डी को INDIA ब्लॉक ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बात का एलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं और यही कारण है कि हमने बी सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।" रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे।

एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार

वहीं, एनडीए की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वो तमिलनाडु से आते हैं और आरएसएस से पुराना नाता रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खरगे सहित विपक्षी नेताओं से संपर्क कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए समर्थन मांगा था। 

9 सितंबर को होना है उपराष्ट्रपति पद का चुनाव

यह पूरा घटनाक्रम 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर हो रहा है, जो पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के बाद जरूरी हो गया था। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है।

ये भी पढ़ें: Vice President Election 2025: 'सर्वसम्मति से...', सीपी राधाकृष्णन को लेकर विपक्ष समेत सभी दलों से पीएम मोदी की अपील