Move to Jagran APP

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

वास्तव में यह सम्मान दोनों देशों की दोस्ती का सम्मान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ट्वीट करके पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बधाई दी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 04:15 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 04:15 AM (IST)
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मिला मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

पुणे, एएनआइ। भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को शनिवार को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका' (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के एमसीसीआइए भवन में आयोजित समारोह में पाटिल को सम्मानित किया। प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर आसीन रही हैं। वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

loksabha election banner

राजदूत प्रिआ ने बताया कि 1993 में इस पुरस्कार की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति अल्ब्रेडो एल. रॉड्रिग्ज ने की थी। यह पुरस्कार प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मेक्सिको में राजदूत रहे लोगों को प्रदान किया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन सहित 13 भारतीय नागरिकों को विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार मिल चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। हालांकि यह पहला मौका है जब एज्टेक ईगल से किसी महिला को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर पाटिल ने कहा कि मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्रदान करने के लिए मेक्सिको का धन्यवाद देती हूं।

वास्तव में यह सम्मान दोनों देशों की दोस्ती का सम्मान है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ट्वीट करके पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बधाई दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.