Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का निजी सचिव गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओपी गुप्ता को नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 01:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का निजी सचिव गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का निजी सचिव गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निजी सचिव ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस ने बुधवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सीएम के निजी सचिव पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार लड़की ओपी गुप्ता के आवास पर रहती थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

रात करीब दो बजे हुई गिरफ्तारी

किशोरी ने पुलिस को मामले की जानकारी 11 पन्नों के पत्र में लिखकर दी है। गुप्ता पढ़ाने के नाम पर किशोरी को उसके गांव से रायपुर लाए थे। जानकारी के अनुसार गुप्ता को उनके घर से रात करीब दो बजे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया और उन्हें थाने ले आई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

गुप्ता पर लड़की के मजबूरी का फायदा उठाकर यौन शोषण करने का आरोप 

दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार नई दुनिया के मुताबिक पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है और उसे दो बार अबॉर्शन कराना पड़ा। गुप्ता पर बीते कई साल से लड़की के मजबूरी का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। 

किशोरी ने बेचे जाने की आशंका जताई

11 पन्नों में लिखे अपनी आपबीती में किशोरी ने अपने पिता द्वारा बेचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि ओ पी गुप्ता उसे पढ़ाई के लिए उसके गांव जनांदगांव से रायपुर लाए थे। जब 2016 में उनकी पत्नी मायके गई तो उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। 

किशोरी ने ओपी गुप्ता पर डराने धमकाने का भी आरोप लगाया

किशोरी द्वारा ओपी गुप्ता पर डराने धमकाने का आरोप लगाया। महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने देर रात ओपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Chattisgarh: कांग्रेस विधायक के घर ड्यूटी पर जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.